फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   power cut

लाइन में फॉल्ट से गुल रही बत्ती, जिला अस्पताल में छाया रहा अंधेरा

Fri, 24 Jun 2022 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
power cut
रायबरेली। हवा के झोंके गुरुवार को ऐसे चले कि जिला अस्पताल की बिजली आपूर्ति की ठप हो गई। लाइन में फॉल्ट आने से एक्सरे और अल्ट्रासाउंड का काम ठप हो गया।
विज्ञापन

वार्डों में भर्ती मरीज गर्मी से परेशान उठे। डीजल न होने से जनरेटर भी चालू नहीं किया गया। करीब 25 मिनट तक अस्पताल में अंधेरा छाया रहा। बाद में बिजली आपूर्ति चालू होने पर कामकाज शुरू हो सका।
विज्ञापन

दरअसल, जिला अस्पताल में कामकाज चल रहा है। अल्ट्रासाउंड और एक्सरे कराने के लिए मरीजों की भारी भीड़ जुटी थी। वार्डों में भी मरीज भर्ती थे।
करीब 12:30 बजे अचानक बत्ती गुल होने से जिला अस्पताल में अंधेरा छा गया। जनरेटर चलाने की बात कही गई, लेकिन डीजल नहीं था। ऐसे में जनरेटर भी न चल सका।
नतीजतन अल्ट्रासाउंड और एक्सरे का काम ठप हो गया। एसी और पंखे बंद हो गए। ऐेसे में उमस भरी गर्मी से लोग पसीने से तर-बतर हो गए। अंधेरा छाने से चिकित्सक भी बाहर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरा नगर बिजली उपकेंद्र के जेेई जय प्रकाश पटेल ने बताया कि हवा के झोंके से 33केवी लाइन में फॉल्ट आ गई थी। इससे बिजली आपूर्ति ठप हुई थी।
फॉल्ट ठीक करके आपूर्ति को बहाल किया गया। उधर, जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ.नीता साहू ने बताया कि लाइन में फॉल्ट आने से बत्ती कुछ देर के लिए गुल हुई थी। इसलिए अंधेरा अस्पताल में छाया था। बिजली आने पर फिर से सुचारु रूप से कामकाज हुआ।
भूमिगत केबल जला, पांच घंटे ठप रही बत्ती
रायबरेली। शहर में शहीद स्मारक विद्युत उपकेंद्र को जाने वाली 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने से गुरुवार दोपहर तीन बजे से रात आठ बजे तक कई मोहल्ले अंधेरे में डूबे रहे। बिजली न आने से लोगों को उमस भरी गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा।
गुरुवार को मामूली हवा और बूंदाबांदी होने से बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो गई। शहीद स्मारक को जाने वाली 33 केवी लाइन की भूमिगत केबल रतापुर के पास जल गई। इससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
शहर के विकास नगर, न्यू राना नगर, पुलिस लाइन, मुंशीगंज समेत कई मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। मुंशीगंज क्षेत्र की सप्लाई इंदिरा नगर विद्युत उपकेंद्र से जोड़कर चालू की गई। उपभोक्ता राममिलन, रामकेवल अग्निहोत्री, माता प्रसाद, रामलखन साहू ने बताया कि आए दिन बिजली आपूर्ति बंद रहती है।

वहीं व्यापारियों का कारोबार प्रभावित रहा। उधर, अवर अभियंता रविकांत ने बताया कि 33 केवी लाइन में दो जगह केबल जलने से आपूर्ति बंद थी। फॉल्ट ठीक कराकर बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed