फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   power cut

कहीं तार टूटे तो कहीं पर पोल, 200 गांवों की बत्ती गुल

Thu, 10 Jun 2021 11:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
power cut
बिजली का तार गिरने से जलता पेड़। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। जिले में गुरुवार को तेज आंधी और बारिश के चलते बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद देर शाम तक बिजली पटरी पर तो लौट आई, लेकिन अभी भी करीब 200 गांवों की बत्ती गुल है। बिजली नहीं आने से उपभोक्ताओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जहां बिजली आपूर्ति शुरू भी हो गई, वहां दिन भर बिजली आने-जाने का सिलसिला लगा रहा। ऊंचाहार, सलोन और महराजगंज वितरण खंडों से जुड़े गांवों करीब 200 गांवों की बिजली देर शाम तक बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

आसमान में काले बादल छाने के बाद पूरे जिले की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। इसी बीच तेज आंधी के बीच बारिश शुरू हो गई। हवा के झोके से कई जगह बिजली के पोल टूट गए, तो कहीं इंसुलेटर खराब होने से बत्ती गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधी और बारिश लाइनों की जांच करके आपूर्ति शुरू कराई। चार घंटे बाद छोटा घोसियाना, बड़ा घोसियाना, सत्यनगर, सोनिया नगर, मलिकमऊ, प्रगतिपुरम, इंदिरा नगर, निराला नगर, मधुबन मार्केट, प्रभूटाउन की बिजली आपूर्ति शुरू हुई।
सीएमओ आवास के निकट पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बंद रही। सबसे खराब हालत ग्रामीण अंचलों के रहे। पेड़ की डाले टूटकर तारों पर आ गई। इस वजह से कहीं पर तार टूट गए तो कहीं पर बिजली पोल।
दोपहर बाद सलोन, सूची, छतोह, परशदेपुर विद्युत उपकेंद्र के फीडर चालू हो सके। विद्युत उपकेंद्र उत्तरपारा निकले मधुपुरी फीडर की आपूर्ति देर शाम तक बाधित रही।
इंसुलेंटर से नीचे आया तार, जलता रहा पेड़
खीरों। ब्लॉक क्षेत्र में बारिश और तेज आंधी आने से कई जगह फॉल्ट आए। कई जगह पेड़ गिर गए। लल्लाखेड़ा-दृगपाल गंज मार्ग पर पेड़ गिरने से आवागमन ठप रहा। इसी दौरान मौरावां से आने वाली 33 केवी लाइन का इंसुलेटर पंचर होने से तार नीचे आकर पेड़ के बीच में आ गया। इससे काफी देर तक पेड़ जलता रहा। पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों ने लाइन बंद करके इंसुलेटर बदलकर तार कसवाया, उसके बाद आपूर्ति शुरू कराई।

आपूर्ति सामान्य कराने के दिए गए निर्देश
बारिश और तेज आंधी के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी। कुछ जगह पोल टूटने की शिकायतें आई है। सभी अभियंताओं को बिजली आपूर्ति सामान्य बनाने के निर्देश दिए गए है। देर शाम तक शहर से लेकर गांवों तक की बिजली आपूर्ति चालू करा दी गई।
-विकास कपूर, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed