फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   power cut

पैनल में चूहा घुसने से उपकेंद्र में शॉर्ट सर्किट, कई मोहल्लों की गुल रही बत्ती

Fri, 28 May 2021 07:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
power cut
रायबरेली। विद्युत उपकेंद्र इंदिरा नगर में गुरुवार रात पैनल में चूहा घुसने से करीब कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बिजली गुल होने से शहीद स्मारक और फिरोज गांधी फीडर से जुड़े मोहल्लों की बिजली प्रभावित रही। कड़ी मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने किसी तरह पैनल को खोलकर उसे ठीक किया। उसके बाद बिजली आपूर्ति शुरू कराई।
विज्ञापन

इंदिरा नगर विद्युत उपकेंद्र की सप्लाई चल रही थी। इसी दौरान पैनल और केबल के बीच जगह होने से एक चूहा अंदर घुस गया। चूहा के अंदर घुसते ही तेज स्पार्किंग हुई और बिजली सप्लाई ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज स्पार्किंग होने से उपकेंद्र पर उपस्थित कर्मचारियों ने किसी तरह पैनल को खोलकर उसे ठीक किया। इस दौरान नेहरू नगर, डिग्री कॉलेज चौराहा, मनिका रोड, फील्ड हास्टल, गांधी नगर, सोनिया नगर, सारस होटल, पत्रकारपुरम समेत अन्य मोहल्लों की बिजली आपूर्ति गुल रही।

एक घंटे बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अवर अभियंता जय प्रकाश पटेल ने बताया कि पैनल में चूहा घुसने से सप्लाई बंद हुई थी। एक घंटे में सप्लाई बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed