फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   power cut

अरखा फीडर की केबल जली, 12 घंटे से बेहाल रहे अभियंता व कर्मी

Sat, 24 Apr 2021 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
power cut
ऊंचाहार (रायबरेली)। विद्युत उपकेंद्र ऊंचाहार में आपूर्ति के दौरान सुबह फिर केबल जलने से उपभोक्ता बेहाल रहे। वहीं सप्लाई बहाल कराने में अभियंताओं और कर्मचारियों को पसीना बहाना पड़ा। 12 घंटे बीतने के बाद अभी तक कर्मचारियों को कामयाबी नहीं मिली है। देर रात तक आपूर्ति बहाल होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र ऊंचाहार में दो दिन पहले शार्ट सर्किट होने से आग लग गई थी। इससे यार्ड में डाली गई अंडरग्राउंड केबल जल गई थी। पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर को भी क्षति हुई। अभियंताओं व कर्मचारियों ने किसी तरह सप्लाई बहाल कराई।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह सप्लाई चल ही रही थी कि अरखा फीडर की केबल जलने लगी। जिससे विद्युत सप्लाई बंद हो गई। केबल जलने की सूचना पर टेस्ट डिवीजन की टीम मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम तक नई केबल डालने का काम चलता रहा। इस दौरान आपूर्ति बंद होने से लोग गर्मी से बेहाल रहे। अवर अभियंता लालमणि ने बताया कि अरखा फीडर की केबल जली थी। नई केबल डाल कर सप्लाई बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed