{"_id":"603e83548ebc3ed37a204104","slug":"power-corporation-raibaraily-news-lko5675527152","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैनल में खराबी से डीह विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 100 गांवों की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैनल में खराबी से डीह विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 100 गांवों की बत्ती गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीह (रायबरेली)। विद्युत वितरण खंड सलोन के अभियंताओं की लापरवाही से डीह क्षेत्र के 100 गांवों की बत्ती पिछले 24 घंटे से गुल है। सोमवार रात पैनल में आई खराबी से सप्लाई ट्रिप नहीं हुई और ट्रांसफार्मर खराब हो गया। जिससे एक लाख की आबादी पिछले 24 घंटे से बेहाल है।
टेस्ट डिवीजन की रिपोर्ट आने के बाद अभियंता दूसरे ट्रांसफार्मर से आपूर्ति का प्रयास कर रहे हैं। कर्मचारियों ने बताया कि कई सालों से पैनलों का रखरखाव नहीं हुआ है। जिससे ट्रिपिंग नहीं हुई और ट्रांसफार्मर खराब हो गया।
विद्युत उपकेंद्र डीह में पांच-पांच एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। एक ट्रांसफार्मर से टाउन, विश्वबैंक व बिरनावां जबकि दूसरे ट्रांसफार्मर से गोपालपुर व नसीराबाद फीडर निकले है। रात में पैनल में ट्रिपिंग नहीं होने से ट्रांसफार्मर खराब हो गया।
विज्ञापन
इससे टाउन, विश्वबैंक व बिरनावा फीडर की बत्ती गुल हो गई। मंगलवार सुबह टेस्ट डिवीजन की टीम उपकेंद्र पहुंचीं। जांच की तो ट्रांसफार्मर की बाइंडिंग खराब मिली। देर शाम तक उपकेंद्र से जुड़े करीब 100 गांवों की बत्ती गुल रही। अभियंता किसी तरह दूसरे ट्रांसफार्मर फीडर को जोड़कर टुकड़ों में बिजली आपूर्ति कराने की कोशिश कर रहे है।
2013 से ट्रांसफार्मर की नहीं हुई मेंटीनेंस
टेस्ट डिवीजन के अधिशासी अभियंता धर्मराज ने बताया कि जांच में ट्रांसफार्मर की बाइंडिंग खराब मिली। वर्ष 2013 से ट्रांसफार्मर का रखरखाव नहीं हुआ है। यहीं हाल पैनलों का भी है। उधर, सलोन के एक्सईएन एमके अहिरवार ने बताया कि समय-समय पर पैनलों की मेंटीनेंस कराई जाती है। ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी अधिकारियों को दे दी गई है। जैसे ही दूसरा ट्रांसफार्मर आएगा सप्लाई शुरू करा दी जाएगी।