{"_id":"6ac2aa790a35fa053506034a","slug":"potholes-will-be-removed-from-355-roads-raebareli-news-c-101-1-slko1032-169061-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: 355 सड़कों से दूर होंगे गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: 355 सड़कों से दूर होंगे गड्ढे
Mon, 05 Oct 2026 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
हलोर क्षेत्र की खस्ताहाल सड़क ।
रायबरेली। बारिश से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को गड्ढामुक्त कर आवागमन सुगम बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने पैच मरम्मत का काम शुरू करा दिया है। 355 सड़कों की मरम्मत पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। विभाग का दावा है कि 10 नवंबर तक सभी सड़कों को दुरुस्त करा लिया जाएगा। इसके लिए ठेकेदारों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
इस वर्ष हुई बारिश के दौरान जिले की करीब 355 सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। इनमें जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। सबसे अधिक सड़कें उन स्थानों पर खराब हुई हैं, जहां आबादी होने के कारण पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। कई दिनों तक सड़कों पर पानी भरा रहने से उनकी स्थिति खराब हो गई। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
महराजगंज के रामनेवाज, लालगंज के शिवचरन पाल, ऊंचाहार के अशोक यादव और जगतपुर के रामप्रसाद ने बताया कि कई स्थानों पर सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। आए दिन लोग इनमें गिरकर चोटिल हो रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को होती है। सड़कों पर गड्ढों की मरम्मत का काम शुरू होने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।