{"_id":"6159e3b18ebc3e6240273624","slug":"poonam-chhatrapal-and-raju-won-the-wrestling-raibaraily-news-lko5984669151","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूनम, छत्रपाल और राजू ने जीती कुश्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूनम, छत्रपाल और राजू ने जीती कुश्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डलमऊ (रायबरेली)। खेल को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को सम्मानित करने के मकसद से रविवार को कस्बे के श्मशान घाट के निकट ग्रामीणों ने दंगल का आयोजन किया, जिसमें इस जिले के साथ ही दूसरे जिलों और प्रांतों के पहलवान भी शामिल हुए। कुश्ती के सभी मुकाबले काफी रोमांचक रहे।
पहली कुश्ती महोबा के पहलवान राजू और पचखरा के पहलवान सतीश के बीच हुई, जिसमें राजू ने जीत दर्ज की। महिलाओं की कुश्ती में कुमारी दीप्ति और पूनम के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ। इसमें पूनम विजयी रहीं।
अगले मुकाबले में छत्रपाल ने अपने प्रतिद्वंद्वी मांगे पहलवान को पटखनी देते हुए सफलता अर्जित की। मुख्य अतिथि मनोज त्रिवेदी ने फीता काटकर शुभारंभ किया।