फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Polling record

सदर और हरचंदपुर के वोटरों ने तोड़ा 30 साल का रिकार्ड

Thu, 24 Feb 2022 12:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
Polling record
रायबरेली। उत्साह ऐसा दिखा कि सदर और हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के वोटरों ने रिकॉर्ड बना दिया। 30 साल में हुए सात विधानसभा चुनावों में सबसे अधिक वोटिंग हुई।
विज्ञापन

सरेनी में हुए मतदान के प्रतिशत में वर्ष 2017 के चुनाव की तुलना में कुछ सुधार आया तो बछरावां और ऊंचाहार के वोटरों में जोश नहीं दिखा। इसी कारण इस बार यहां मतदान का प्रतिशत कम हो गया है।
विज्ञापन

जिले में बुधवार को पांच विधानसभा क्षेत्रों सदर, बछरावां, ऊंचाहार, सरेनी और हरचंदपुर में मतदान हुआ। लगातार अच्छा मतदान प्रतिशत रखने वाले ऊंचाहार के वोटर इस बार घरों से कम निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊंचाहार में वर्ष 1993 में 59.71 प्रतिशत, वर्ष 1996 में 65.01 प्रतिशत, वर्ष 2002 में 64.26 प्रतिशत, वर्ष 2007 में 58.40 प्रतिशत, वर्ष 2012 में 63.65 प्रतिशत और वर्ष 2017 के चुनाव में सबसे अधिक 64.82 प्रतिशत मतदान हुआ था।
2022 में ऊंचाहार के 61.81 प्रतिशत वोटर ही घरों से निकले। सरेनी विधानसभा में पिछले चुनाव की तुलना में मतदान का प्रतिशत बढ़ा है। वर्ष 2017 के चुनाव में 58.24 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार यहां 58.77 प्रतिशत मतदान हुआ है।
सदर विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 1993 से अब तक हुए सात चुनावों में इस बार सबसे अधिक 63.71 प्रतिशत मतदान हुआ है। इससे पहले सदर विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2012 में 60.12 प्रतिशत मतदान हुआ था।
अन्य पांच चुनावों में 60 प्रतिशत से कम मतदान हुए। हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के वोटरों ने भी इस बार जोश दिखाकर 63.29 प्रतिशत मतदान किया। इस विधानसभा क्षेत्र में भी विपले 2017 के चुनाव में भी 61.05 प्रतिशत मतदान हुआ था।

अब तक तक विधानसभा के चार चुनावों का मतदान का प्रतिशत
चुनाव वर्ष ऊंचाहार हरचंदपुर बछरावां सरेनी सदर
2022 61.81 63.29 62.15 58.77 63.71
2017 64.82 61.05 63.37 58.24 59.01
2012 63.65 59.81 62.90 58.57 60.11
2007 58.40 55.50 57.10 54.20 53.20
2002 64.26 56.95 58.67 56.77 53.95
1996 65.01 60.32 56.55 60.48 52.16
1993 59.71 60.90 62.14 61.68 59.70
2022 के चुनाव में रंग लाई अमर उजाला की मुहिम
पिछले एक माह से मतदान प्रतिशत को बढ़ाने व वोटरों को उनके अधिकारों के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से अमर उजाला की ओर से शुरू किया अभियान सार्थक हो गया। मतदाता जागरूकता अभियान की बदौलत रायबरेली के वोटरों ने रिकॉर्ड वोटिंग की। जिला प्रशासन के साथ ही अमर उजाला ने सभी ब्लॉकों में वोटरों को मतदान के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed