{"_id":"63139f56840ff6460f6bd9d1","slug":"political-raibaraily-news-lko6466545166","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर बोले- कांग्रेस ने गरीबों की नहीं, खुद की गरीबी दूर की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर बोले- कांग्रेस ने गरीबों की नहीं, खुद की गरीबी दूर की
Sun, 04 Sep 2022 04:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 04:11 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने रायबरेली में कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस ने देश पर दशकों तक राज किया पर गरीबी दूर नहीं की।
विज्ञापन
लाभार्थी सम्मेलन में बोलते केंद्रीय कृषि मंत्री।
- फोटो : RAIBARAILY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सांसद सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र पहुंचे केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर शनिवार को विपक्षी दलों पर खूब बरसे। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने दशकों देश पर राज करने के बाद गरीबों की नहीं वरन खुद की गरीबी को ही दूर किया।
विज्ञापन
बसपा व सपा पर हमलावर केंद्रीय मंत्री पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को दौलत की बेटी तो सपा को गुंडों की पार्टी करार दिया। कहा कि जब प्रदेश में सपा की सरकार थी तब पूरे प्रदेश में पूरी तरह अराजकता का माहौल था। लोग पलायन को मजबूर होने लगे थे। कंद्रीय कृषि मंत्री तोमर शनिवार को एफजी कॉलेज के इंदिरा गांधी सभागार में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में हिस्सेदारी कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कानून का राज है। अपराधी प्रदेश छोड़कर भागने को मजबूर हो गए हैं। आम जनता को त्वरित न्याय मिल रहा है। कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी पूरी दमखम के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। जिन सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा नहीं रहा है, उन सीटों पर इस बार विशेष तौर पर नजर रखी जा रही है। दावा किया कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा फिर सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों ने हिस्सेदारी की। इससे पूर्व सदर विधायक अदिति सिंह, पुष्पेंद्र सिंह ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री सड़क मार्ग से होते हुए चुरुवा बार्डर पहुंचे। यहां पर हनुमान मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना करके उनका आर्शीवाद लिया।
घाटों का लिया जायजा, गंगा आरती में भी शामिल
डलमऊ। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने धार्मिक नगरी डलमऊ पहुंचकर नमामि गंगे योजना के तहत निर्मित कराए गए घाटों का जायजा लिया। इस दौरान वीआईपी घाट पर केंद्रीय मंत्री ने गंगा आरती भी की। इस दौरान नगर पंचायत डलमऊ अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त गौड़, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह व जिलाध्यक्ष रामदेव पाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान लोगों ने मंत्री से डलमऊ को पर्यटन स्थल घोषित कर सौंदर्यीकरण कराए जाने की मांग भी की।
भाजपा सर्वसमाज से जुड़ी पार्टी पार्टी
रोहनियां। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने रोहनियां ब्लॉक के माहे पासी किला का भी जायजा लिया। उन्होंने माहे पासी के प्रतिमा पर पुष्पवर्षा करने के बाद मंदिर में जाकर पूजा अर्चना भी की। इसके बाद कहा कि भाजपा सर्व समाज को लेकर चलने वाली पार्टी है। इस मौके पर पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी, पूर्व विधायक गजाधर सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।