फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   political

सड़क से लेकर सदन तक लड़ेंगे किसानों की लड़ाई : लल्लू

Fri, 25 Jun 2021 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
political
रायबरेली। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के महुआखेड़ा मजरे गुनावर कमंगरपुर गांव में हो रही चकबंदी के विरोध में सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू शुक्रवार को डीएम दफ्तर के सामने सैकड़ों कांग्रेसियों के साथ धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों और जनता की आवाज दबा रही है। कहा, किसानों के हक के लिए सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह व उनके भाई जमीन हथियाने के लिए किसानों का उत्पीड़न करा रहे हैं। तत्कालीन डीएम नेहा शर्मा ने चकबंदी पर रोक लगा दी थी इसके बावजूद किसानों की जमीन हथियाने के लिए चकबंदी कराई जा रही थी।
विज्ञापन

कहा कि राजस्व अभिलेखों में हेराफेरी करवाने एवं हरचंदपुर पुलिस की मिलीभगत से किसानों व महिलाओं पर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज कराया गया। 150 किसानों एवं महिलाओं को फर्जी मुकदमों में फंसाकर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएलसी दीपक सिंह ने कहा कि सत्ता के मद में चूर एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह और विधायक हरचंदपुर राकेश सिंह के इशारे पर पुलिस महिलाओं और पुरुषों का उत्पीड़न कर रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि भाजपा शासन में गरीब-किसानों पर हो रही जुल्म ज्यादती को कांग्रेस सहन नहीं करेंगी।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट युवराज सिंह को सौंपा। ज्ञापन में किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लेने, चकबंदी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और हेराफेरी करके किसानों की वापस ली गई जमीन को वापस कराए जाने की मांग की गई है।

इस मौके पर मनीष सिंह, सत्य प्रकाश पांडेय, साहब शरण पासवान, अशोक सिंह, विजय शंकर अग्निहोत्री, निर्मल शुक्ला, सईदुल हसन, अमर सिंह चौधरी, महेश प्रसाद शर्मा, अजीत सिंह, संतोष त्रिवेदी मौजूद रहे। इससे पहले कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकाल कर कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed