{"_id":"60c21ea28ebc3ef7893ac421","slug":"political-raibaraily-news-lko5817640139","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज 332 बूथों पर पहुंचेगी पोलिंग पार्टियां, कल पड़ेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज 332 बूथों पर पहुंचेगी पोलिंग पार्टियां, कल पड़ेंगे वोट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के 381 पदों को लेकर 12 जून को मतदान होगा। इसके लिए 11 जून को 332 पोलिंग पार्टियां ब्लॉक कार्यालयों से रवाना होंगी।
शुक्रवार की सुबह मतदान कर्मियों को ब्लॉक मुख्यालयों पर चुनाव संबंधी प्रशिक्षण देने के बाद बूथों पर भेजा जाएगा। मतदान के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बीती 15 अप्रैल को मतदान के बाद जिला पंचायत सदस्य पद पर निर्वाचित छतोह द्वितीय और डलमऊ प्रथम के डीडीसी की मृत्यु होने के कारण रिक्त पदों को भरने के लिए मतदान कराया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रधान के राही ब्लॉक के चकरार और कचौंदा, बछरावां ब्लॉक के चुरुवा, डीह ब्लॉक के रावतपुर कला सहित सरेनी, छतोह में भी प्रधान के एक-एक पद के लिए मतदान होगा।
ऊंचाहार में बीडीसी सांवापुर नेवादा द्वितीय पद के लिए मतदान होगा। इसके अलावा ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त 372 पदों के लिए भी 12 जून को मतदान होना है।
जिले में कुल 381 पदों को भरने को मतदान के लिए जिले में 332 बूथ बनाए गए हैं। मतदान के लिए 11 जून को ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रशिक्षण के बाद पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी।
मतदान कार्य में 1328 कर्मचारी लगाए गए हैं। 133 कर्मचारी ब्लॉक मुख्यालय पर सुरक्षित में रखे गए हैं। कर्मचारियों को 11 जून की सुबह ब्लॉक मुख्यालयों पर पहुंचने के आदेश दिए गए हैं।
12 जोनल, 27 सेक्टर व 28 स्टेटिक मजिस्ट्रेट रखेंगे नजर
त्रिस्तरीय पंचायत के उपचुनाव को शांतिपूर्वक करवाने के लिए 12 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात हैं। इसके अलावा 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट जोनल मजिस्ट्रेटों की देखरेख में काम करेंगे। संवेदन व अतिसंवेदनशील बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए 28 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
सभी तहसील मुख्यालयों पर छह सेक्टर और सात स्टेटिक मजिस्ट्रेट रिजर्व में रखे गए हैं। सभी मजिस्ट्रेटों को पोलिंग पार्टियों के रवाना होने के साथ ही काम शुरू करने के आदेश दिए गए हैं।
मजिस्ट्रेटों को किसी भी प्रकार की चुनाव की गड़बड़ी की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों और कंट्रोल रूम को देने के आदेश दिए गए हैं। खासकर संवेदन और अति संवेदनशील बूथों पर खास नजर रखी जाएगी।
इन पदों के लिए होगा मतदान
पद का नाम पदों की संख्या
प्रधान 06
क्षेत्र पंचायत सदस्य 01
जिला पंचायत सदस्य 02
ग्राम पंचायत सदस्य 372
कुल 281
जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य और प्रधान के 381 पदों के लिए 12 जून को मतदान के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। 11 जून की सुबह मतदान कर्मियों को ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रशिक्षण देने के बाद बूथों के लिए रवाना किया जाएगा। जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं। सभी अपने-अपने क्षेत्रों में चुनाव पर नजर रखेंगे।
राम अभिलाष, एडीएम (प्रशासन)