फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   political

अमेठी के तीन ब्लॉकों में 5408 दावेदारों की किस्मत का फैसला करेंगे चार लाख मतदाता

Sun, 25 Apr 2021 11:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
political
पपत्रों का मिलान करती पोलिंग पार्टी। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं। सोमवार को मतदान होगा। अमेठी जिले के सिंहपुर, तिलोई और बहादुरपुर विकास क्षेत्रों में मतदान कराने के लिए रविवार को सभी पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गईं।
विज्ञापन

इस दौरान कहीं अव्यवस्था दिखी तो कहीं कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन नजर नहीं आया। तीनों ही ब्लॉक क्षेत्रों में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 2367 पदों के लिए 5408 दावेदार मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
विज्ञापन

जिनके भाग्य का फैसला चार लाख से अधिक वोटर करेंगे। तिलोई में एक लाख 29 हजार, सिंहपुर में एक लाख 80 हजार और बहादुरपुर में लगभग 94 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में दावेदारों की संख्या
विकास क्षेत्र बीडीसी ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत सदस्य
बहादुरपुर 337 277 535
सिंहपुर 509 408 1109
तिलोई 572 396 1265
पंचायत चुनाव के लिए पदों की संख्या
विकास क्षेत्र बीडीसी ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत सदस्य
बहादुरपुर 55 34 463
सिंहपुर 98 58 768
तिलोई 77 59 755
गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग, अंदर दिखी लापरवाही
फुरसतंगज (रायबरेली)। बहादुरपुर विकास खंड से पंचायत चुनाव कराने को पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं। गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के बाद मतदान कार्मिकों को प्रवेश दिया गया, लेकिन अंदर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हुआ। अव्यवस्थाओं के बीच लापरवाही भी नजर आई। ब्लॉक क्षेत्र में 552 पदों के लिए 1149 दावेदार मैदान में हैं।
बहादुरपुर में 34 ग्राम प्रधान के लिए 277 दावेदार, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 55 पदों के लिए 337 दावेदार, ग्राम पंचायत सदस्य के 463 पदों के लिए महज 535 दावेदार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। ब्लाक क्षेत्र में मतदान के लिए एक जोनल मजिस्ट्रेट एवं पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। मतदान में 95428 वोटर मताधिकार का प्रयोग करेंगे। देर शाम तक ब्लाक मुख्यालय से पोलिंग पार्टियां रवाना होती रहीं।
मतदान कार्मिक एक टेबल से दूसरी टेबल तक जाकर अपनी ड्यूटी की जानकारी हासिल करते नजर आए, जिससे उन्हें तेज धूप और तपिश के बीच काफी भागदौड़ करनी पड़ी। आरओ अखिलेश पांडेय ने बताया कि जो मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे हैं, उनकी सूची तैयार हो रही है। इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
तिलोई में मतदान कराने को 208 पोलिंग पार्टियां रवाना
तिलोई (रायबरेली)। पंचायत चुनाव कराने के लिए रविवार को तिलोई विकास क्षेत्र में श्री सुभाष पशुपतिनाथ विद्यापीठ इंटर कॉलेज से 83 मतदान केंद्रों के लिए 208 पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। सुबह से ही विद्यालय परिसर में मेला लगा रहा। मतदान सामग्री लेने के लिए पोलिंग पार्टियों की लाइन लगी रहीं। सभी पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री देने के साथ ही कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए किट उपलब्ध कराई गई है।
क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद पर मैदान में उतरे 2233 दावेदारों के भाग्य का फैसला करने के लिए एक लाख 29 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई है। एसडीएम तिलोई योगेंद्र सिंह ने बताया कि जोनल मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट की देखरेख में पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया।
ड्यूटी करने नहीं पहुंचे 67 मतदान कार्मिक
तिलोई। विकास क्षेत्र में पंचायत चुनाव के लिए ड्यूटी लगाए जाने के बाद भी 67 मतदान कार्मिक नहीं पहुंचे। इनमें 25 पीठासीन अधिकारी, 15 प्रथम मतदान अधिकारी, 18 द्वितीय मतदान अधिकारी और नौ तृतीय मतदान अधिकारी अनुपस्थित रहे।
खंड विकास अधिकारी शरद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अनुपस्थित रहने वाले मतदान कार्मिकों के स्थान पर रिजर्व कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। जो मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे, उनके बारे में उच्चाधिकारियों को जानकारी दे दी गई है।
सिंहपुर में 105 मतदान केंद्रों में बने 262 बूथ
इन्हौना (रायबरेली)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सोमवार को होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की गई। सिंहपुर विकास क्षेत्र में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य के 924 पदों के लिए 2026 दावेदार मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला लगभग एक लाख 80 हजार मतदाता करेंगे। ब्लॉक क्षेत्र में 105 मतदान केंद्र और 262 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।
सिंहपुर ब्लॉक क्षेत्र की 58 ग्राम प्रधान, 98 क्षेत्र पंचायत और 768 ग्राम पंचायत सदस्य के लिए मतदान होगा, जिसमें 2026 दावेदार हैं। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान अव्यवस्था देखने को मिली। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं दिखा। कोविड-19 से बचाव के लिए किटें भी कम पड़ गईं। पोलिंग पार्टियों की रवानगी से पहले मतदान कार्मिकों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग नहीं दिखी।
कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप का भय भी नहीं दिखा। हर किसी में ड्यूटी पाने और सामग्री लेकर रवाना होने के लिए होड़ रही। दूसरी तरफ सभी मतदान कर्मियों को कोरोना से बचाव के लिए किट उपलब्ध कराई गई, लेकिन किटों की कमी की शिकायतें भी सामने आईं। हालांकि आरओ बीपी सिंह ने बताया कि सभी कर्मियों को सुरक्षा किट मुहैया कराई गई है।

बीमार, बुजुर्ग और माताएं भी पहुंची
इन्हौंना। पोलिंग पार्टियों में बीमार और बुजुर्ग महिलाओं के साथ ही पांच महीने के शिशु को लेकर माताएं भी पहुंची। बुजुर्ग महिला जहां तेज धूप की वजह से असहज महसूस करने लगी तो पेड़ की छांव में लेट गई। नवजात शिशु की मां भी दौड़भाग नहीं कर सकी तो एक किनारे बैठी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed