फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   political

अमेठी जिले के सिंहपुर, तिलोई व बहादुरपुर ब्लॉक में प्रधान पद की 102 सीटें आरक्षित

Tue, 02 Mar 2021 11:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
political
तिलोई/जायस/इन्हौना। अमेठी जिले में मंगलवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रधान, बीडीसी, डीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पदों की आरक्षण सूची जारी कर दी गई। सिंहपुर, तिलोई व बहादुरपुर ब्लॉकों में 151 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद की 102 सीटें आरक्षित हो गईं।
विज्ञापन

बहादुरपुर में 10, तिलोई में 20 और सिंहपुर में मात्र 19 सीटें आरक्षण से बच सकी हैं। अमेठी जिले में पंचायत चुनाव की आरक्षण सूची जारी होने के बाद पंचायत चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है।
विज्ञापन

तिलोई ब्लॉक क्षेत्र में अनुसूचित जाति महिला के लिए ग्राम पंचायत नसरतपुर, पश्चिम तिलोई, बेसरवां, राजापुर हलीम, सेमरौता आरक्षित हुई है। अनुसूचित जाति के लिए लीही, सुजनी, संग्रामपुर, मीरामऊ, रजनपुर, रमई, पूरे मनीमनोहर, कोटवा और अलाईपुर आरक्षित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछड़ी जाति महिला के लिए चेतरा बुजुर्ग, पूरे दूंदी, भदसाना, विराज, हसवा आरक्षित हुई है। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए सवितापुर, लोधवरिया, मेढ़ौना, ठोकरपुर, चौरा, छतहुआ, अरियावां, कुटमरा, गड़ेहरी व चिनगाही आरक्षित हुई है। महिला के लिए कूरा, ओनडीह, उत्तरपारा, अगौना, जनापुर, जमुरवां, भेलाईकला, राजामऊ, बारकोट, सैमसी आरक्षित हुई है। ब्लॉक की अन्य पंचायत अनारक्षित की गईं हैं।
सिंहपुर ब्लॉक क्षेत्र में अहोरवा भवानी, गढ़ी महावल, गोयन, राजापुर, वतिया अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हुई है। अनुसूचित जाति के लिए सिंहपुर, जैतपुर, इन्हौना, जयनगरा, जियापुर, रतवलिया मैंझार, मिर्जागढ़, मत्तेपुर, भीखीपुर ग्राम पंचायतें आरक्षित हुई है। पिछड़ी जाति महिला के लिए लौली, डांगी बरवलिया, पन्हौना, फूला, खरगपुर आरक्षित हुई है।
अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए करनपुर, कोटवा, खारा, खेखरुवा, धीरापुर, बहुवा, मेहमानपुर, शेषनगांव, सातनपुरवा आरक्षित हुई है। महिला के लिए जेहटा उसरहा, टेढ़ई, दांदूपुर, पेंडारा, महिया सिंदुरिया, चिलौली, खरावां, कुकहारामपुर और अंगुरी आरक्षित हुई है। अन्य पंचायतें अनारक्षित हो गईं हैं।

उंडवा व मोहना पंचायतें 25 साल बाद पिछड़ी जाति को मिलीं
जायस। बहादुरपुर ब्लॉक में की ग्राम पंचायत उड़वा व मोहना 25 साल बाद पिछड़ा वर्ग के हिस्से में गई है, जबकि ओदारी 15 साल अनारक्षित हुई। फरीदपुर परवर पिछड़ा वर्ग, बहादुरपुर पहली बार महिला के हिस्से में गई। बेहटा मुर्तजा अनुसूचित जाति, मवई आलमपुर अनारक्षित, खरौली पिछड़ी महिला, फतेहपुर मवैया पिछड़ा वर्ग, बघैल पिछड़ा वर्ग, बोझी भूला मऊ अनुसूचित जाति, बसौनी अनुसूचित जाति महिला, ब्रह्मानी लगातार दूसरी बार भी अनारक्षित, भदैया महमूदपुर अनारक्षित, महमदपुर पिछड़ा वर्ग, मुबारकपुर मुखेतिया अनारक्षित, मोहिया केसरिया पिछड़ा वर्ग महिला, सरवन अनुसूचित जाति, सराय महेशा अनारक्षित, सैंबसी अनारक्षित, तरौना अनुसूचित जाति महिला, खेरहना महिला, जमालपुर रामपुर अनुसूचित, तेंदुआ महिला, नकदैयापुर पिछड़ा वर्ग महिला, नवावां महिला, निगोहां अनारक्षित, पीढ़ी लगातार तीसरी बार भी अनारक्षित हुई है। ग्राम सभा बादेराय अनुसूचित महिला, कोटवार मऊ अनारक्षित, केशुनपुर केवई व खालिसपुर भी अनुसूचित जाति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed