फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   political

300 पीआरडी जवानों पर होगी पंचायत चुनाव में सुरक्षा की जिम्मेदारी

Tue, 02 Mar 2021 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
political
रायबरेली। इस बार पंचायत चुनाव में जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग 300 पीआरडी जवानों को ड्यूटी देगा। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही मतगणना कार्य तक पीआरडी को ड्यूटी पर तैनात किया जाएगा। मतदान केंद्रों पर भी उन्हें सुरक्षा के लिए तैनात किया जाएगा। अधिक संख्या में ड्यूटी मिलने से पीआरडी जवानों में खुशी छाई है।
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के वरिष्ठ सहायक आशुतोष उपाध्याय ने बताया कि पहले पीआरडी जवानों को ड्यूटी काफी कम संख्या में मिल पाती थी। कोरोना काल से सरकार ने पीआरडी जवानों को अधिक से अधिक ड्यूटी देने का काम शुरू किया।
विज्ञापन

मौजूदा समय में 158 पीआरडी जवान विभिन्न थानों, यातायात व अन्य स्थानों पर काम पर लगाए गए हैं। महिला पीआरडी जवानों को इस दौरान काफी काम मिला। विभाग ने पंचायत चुनाव में 300 पीआरडी जवानों को काम देने का फैसला लिया है। नामांकन कार्य शुरू होने के साथ मतदान, मतगणना व अन्य कार्यों में लगातार पीआरडी काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल 15 दिन बिना काम के रहेंगे पीआरडी जवान
शासन से बजट की व्यवस्था न होने के कारण बीती 28 फरवरी तक काम कर रहे फिलहाल 158 जवानों की ड्यूटी 15 दिन के लिए क्लोज कर दी गई है। इन जवानों को 15 मार्च के बाद ही बजट की व्यवस्था होने के बाद ड्यूटी मिलेगी।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 300 पीआरडी जवानों को ड्यूटी मिलेगी। सूची तैयार की जा रही है। शासन के निर्देश पर 15 दिन के लिए जवानों की ड्यूटी क्लोज कर दी गई है।
एमएल रमन, जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed