{"_id":"6028136e8ebc3ee9137957d8","slug":"political-raibaraily-news-lko5646948190","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार में महिलाओं की कोई सुनने वाला नहीं, महिलाओं की सुरक्षा के लिए सपा कर रही संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार में महिलाओं की कोई सुनने वाला नहीं, महिलाओं की सुरक्षा के लिए सपा कर रही संघर्ष
विज्ञापन
रायबरेली। समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुमैय्या राना ने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए कुछ नहीं किया। सपा ने ही महिलाओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर काम किए। योजनाओं और हेल्पलाइन लागू की, जिन्हें भाजपा सरकार ने बंद कर दिया। महिलाओं की सुनने वाला कोई नहीं है। महिलाओं की सुरक्षा और किसानों के हितों को लेकर सपा संघर्ष कर रही है।
सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता शनिवार को प्रथम महिला राज्यपाल सरोजनी नायडू की जयंती पर सुपर मार्केट में आयोजित समाजवादी महिला घेरा एवं विचार गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहीं थीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जंगलराज है।
महिलाओं पर अत्याचार और दुराचार की घटनाएं बढ़ी हैं। महिलाएं हमारे किसान भाइयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपनी अस्मिता की लड़ाई लड़ रही हैं। प्रदेश की महिलाओं ने वर्तमान सरकार को उखाड़ने का संकल्प ले लिया है। सभी लोग आज से ही अपने बूथों को मजबूत करने में जुट जाएं।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथि रेनू सिंह ने कहा कि महिलाओं का सड़क पर चलना दुश्वार हो गया है। सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, जिला महासचिव मो. अरशद खान, महिला सभा की जिलाध्यक्ष शीला सिंह ने भी विचार व्यक्त किए।
अध्यक्षता पूर्व विधायक आशा किशोर और संचालन अल्का सिंह यादव एडवोकेट ने किया। इस मौके पर शाहीन सुल्तान, नीरजा कुमारी पासवान, चंद्रकली भारती, ज्योति यादव, राजकुमारी पासवान, सोनी भारती, संध्या अग्निहोत्री, लक्ष्मी मौर्य, फूलदुलारी, साजिदा सबा, रामश्री लोधी, गोल्डी यादव, शिवदुलारी यादव, पूनम मौर्या, शशि सिंह, मंजू यादव, सरवरी बेगम, रोशनी लोधी आदि उपस्थित रहीं।