{"_id":"602812d28ebc3ee928602063","slug":"political-raibaraily-news-lko564691568","type":"story","status":"publish","title_hn":"2022 के विस चुनाव के लिए तैयार रहे कार्यकर्ता : दिनेश शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2022 के विस चुनाव के लिए तैयार रहे कार्यकर्ता : दिनेश शर्मा
विज्ञापन
रायबरेली। सिविल लाइंस स्थित एक होटल में केंद्र सरकार की ओर से घोषित बजट पर आयोजित संगोष्ठी में उप मुख्यमंत्री व जिले के प्रभारी डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने बजट में हर वर्ग का ख्याल रखा।
किसान, मजदूर, नौजवान रहा या फिर दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक। सभी के हित के लिए यह बजट है। प्रधानमंत्री ने कोरोना को देखते हुए स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए बजट में बढ़ोतरी की। बजट के जरिए आत्मनिर्भर स्वास्थ्य योजना का तोहफा देश के लोगों को दिया। जिन बुजुर्गों की उम्र 75 वर्ष व उससे ज्यादा है, उनको इनकम टैक्स फाइल करने में राहत दी है।
उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव का बिगुल फुंक चुका है। इसकी तैयारी में पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुट जाएं। पंचायत चुुनाव में बेहतर प्रदर्शन करना है। यह तभी संभव होगा, जब हम सब मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वह जिले के प्रभारी मंत्री हैं।
विज्ञापन
इसलिए आगे से प्रत्येक माह वह कम से कम दो बार जिले में आकर मंडलवार मंडल अध्यक्ष और जिले के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके हर बिंदु पर रणनीति तैयार करेंगे। इससे पहले उप मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव पाल, एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह, अतुल सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, विजय वाजपेयी मौजूद रहे।
खागीपुर सड़वा के नाम से बने अलग ब्लॉक
भाजपा के पूर्व प्रदेश सह संयोजक पंचायत चुनाव प्रकोष्ठ चंद्रप्रकाश प्रकाश त्रिवेदी ने डिप्टी सीएम को पत्र देकर राही ब्लॉक की न्याय पंचायत खागीपुर सड़वा को नया ब्लॉक बनाए जाने की मांग की। कहा कि खागीपुर सड़वा को नया विकासखंड बनाकर उसमें सतांव ब्लॉक का उस हिस्से को जोड़ा जाए, जो राही ब्लॉक में लगता है। ऐसा होने से क्षेत्र का विकास और होगा। डिप्टी सीएम ने इस पर जल्द विचार करने के लिए कहा।