{"_id":"602811758ebc3ee90413dd27","slug":"political-raibaraily-news-lko564690785","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा से पहले होंगे पंचायत चुनाव: डिप्टी सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा से पहले होंगे पंचायत चुनाव: डिप्टी सीएम
विज्ञापन
पत्रकारों से रूबरू उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा।
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। उपमुख्यमंत्री व जिले के प्रभारी डॉ. दिनेश शर्मा ने शनिवार को स्पष्ट किया कि यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले पंचायत चुनाव हो जाएंगे। इस बार बोर्ड परीक्षा 24 अप्रैल से होगी। पंचायत चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्वक कराए जाएंगे।
डिप्टी सीएम ने कहा कि केंद्रीय बजट प्रदेश के विकास को ध्यान में रखकर बनाया गया है। प्रदेश में छह एकलव्य स्कूल खुलने के साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में एक-एक इंटीग्रेटेड लैब भी स्थापित होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने केंद्रीय कर में भारी कटौती की है। केंद्रीय टैक्स में कटौती से प्रदेश को 63 हजार करोड़ का लाभ हुआ है।
शहर के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय बजट प्रदेश के साथ ही पूरे देश के विकास का पहिया तेजी से आगे बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। देश में 15 हजार आदर्श स्कूल खोले जाएंगे।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार भू-माफियाओं के खिलाफ लगातार काम कर रही है। सरकारी जमीनों पर जिन लोगों के कब्जे हैं, उन्हे हटाकर कब्जेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। भाजपा सरकार किसानों की आय को दो गुना करने का प्रयास कर रही है। एमएसपी बढ़ाकर उत्पादन लागत का डेढ़ गुना कर दिया गया है। एमएसपी पर खरीद में भी वृद्धि हुई है। इससे अधिक किसानों को लाभ हुआ है। वर्ष 2020-21 में 43 लाख किसानों को इसका लाभ दिया गया है।
इस बार भी नकल विहीन बोर्ड परीक्षा
डिप्टी सीएम ने कहा कि इस बार भी यूपी बोर्ड परीक्षा नकल विहीन कराने की तैयारी है। 24 अप्रैल से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा 12 मई को पूरी हो जाएगी। 12 दिन में हाईस्कूल और 15 दिन में इंटरमीडिएट की परीक्षा कराई जाएगी। कोशिश होगी कि रिजल्ट भी जल्द आ जाए, इसीलिए मूल्यांकन तेजी से कराया जाएगा।