फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Police will take help from people living near polling stations

मतदान केंद्रों के पास रहने वाले लोगों से मदद लेगी पुलिस

Wed, 15 Dec 2021 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Police will take help from people living near polling stations
रायबरेली। विधानसभा चुनाव सकुशल कराने के लिए पुलिस मतदान केंद्रों के पास रहने वाले लोगों की भी मदद लेगी। मतदान के दौरान बूथों पर कोई विवाद की सूचना मिलती है तो पुलिस पहले केंद्रों के पास रहने वाले लोगों से पड़ताल करेगी कि जो सूचना आ रही है कि सही है कि नहीं। ऐसा होने के बाद ही पुलिस एक्शन लेगी। पुलिस अफसरों का मानना है कि चुनाव के दौरान लोग झूठी सूचनाएं भी पुलिस को देकर परेशान करते हैं, जिससे पुलिस को परेशान होना पड़ता है। इसके लिए मतदान केंद्रों के पास रहने वाले लोगों के नाम पते का खाका तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस सुरक्षा बनाए रखने के साथ ही अपराधियों के खिलाफ शिकंजा कसने के लिए तैयारी कर रही है। इसके लिए पुलिस लाइंस में जहां चुनाव सेल खोल दिया गया है, वहीं हिस्ट्रीशीटर, टॉप टेन अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी श्लोक कुमार ने रायबरेली में सक्रिय 15 जिलों के अपराधियों के खिलाफ संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है, ताकि वह रायबरेली में चुनाव को प्रभावित न कर सके।
विज्ञापन

इसी कड़ी में अब जिले के 1470 मतदान केंद्रों के पास रहने वाले चार-पांच लोगों के नाम पते, उनका मोबाइल नंबर लेकर सूची तैयार की जा रही है। एसपी का कहना है कि चुनाव के दौरान सूचनाएं आती हैं कि बूथ पर विवाद हो गया है। इसमें से काफी सूचनाएं झूठी रहती हैं। सूचना मिलने पर मतदान केंद्रों के पास रहने वाले लोगों से पहले पड़ताल करा ली जाएगी कि जो सूचना आ रही है कि वह सही है या नहीं। इसके बाद ही पुलिस प्रकरण में एक्शन लेगी। उन्होंने बताया कि सभी बीट सिपाही व दरोगा से मतदान केंद्रों के पास रहने वाले लोगों के नाम पते और मोबाइल नंबर एकत्र कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed