{"_id":"5db6b154a68c5e16b40b10c56bc9eec7","slug":"police-trail-car-entered-in-the-studio-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस का निशान वाली कार स्टूडियो में घुसी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस का निशान वाली कार स्टूडियो में घुसी
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस ने कार से एक तमंचा, तीन जिंदा कारतूस और एक चाभी का गुच्छा बरामद किया, लेकिन पुलिस इस बात से इंकार कर कर रही है। स्टूडियो संचालक के पिता ने थाने में तहरीर दी है।
कार किसी डिप्टी जेलर की होने की बात कही जा रही है। उस पर पुलिस का निशान बना है। भदोखर गांव निवासी कमलेश कुमार पुत्र सरवन भदोखर कस्बे में स्टूडियो चलाता है। मंगलवार की देर शाम को वह दुकान बंद करके घर चला गया।
रात करीब दो बजे प्रतापगढ़ की ओर से आ रही एक बेकाबू कार पहले सड़क किनारे बने एक ट्रीगार्ड से टकराई, इसके बाद स्टूडियो में घुस गई। टीनशेड के दो खंभे टूट गए। सामान इधर उधर हो गया।
विज्ञापन
करीब 10 हजार का नुकसान हुआ। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण जग गए।
कार सवार चार लोगों को दबोच लिया। चारों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सुबह जब ग्रामीण थाने पहुंचे तब पता चला कि चारों आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गए हैं। एसओ एसएन यादव ने बताया कि घटना की जानकारी है।
कार से कुछ बरामद नहीं हुआ था, न ही किसी को पकड़ा गया है। कार किसकी है, कहां से लाई गई। इसका पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।