{"_id":"613258068ebc3e0605285b58","slug":"police-solve-kidnaing-case-raibaraily-news-lko593924079","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा बीडीसी सदस्य को पुलिस ने खोज निकाला, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगवा बीडीसी सदस्य को पुलिस ने खोज निकाला, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर से अगवा किए गए बीडीसी सदस्य को पुलिस ने सकुशल खोज लिया है, लेकिन आरोपी मौके से भाग निकले। बीडीसी की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट व अगवा करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
गांव निवासी एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रदीप कुमार गुरुवार देर शाम अपनी चाय की दुकान पर बैठा था। तभी तीन बाइकों पर सवार होकर छह युवक वहां पहुंचे और उसे पीटने लगे। आसपास के लोगों ने जब शोर मचाया तो उसे बाइक पर जबरन बैठा लिया और भाग गए थे। बताते हैं कि देर रात उसे गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे पवारन मजरे धूता गांव के पास सकुशल खोज लिया गया। लेकिन अगवा करने वाले बदमाश मौके से भाग निकले।
पुलिस ने बीडीसी की तहरीर पर कोतवाली क्षेत्र के कोटिया चित्रा गांव निवासी सोनू सिंह, रज्जन सिंह व गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे पवारन मजरे धूता गांव निवासी विपिन सिंह के खिलाफ मारपीट व अगवा करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि जन्माष्टमी के दिन दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। समझौते के लिए दोनों पक्ष इकट्ठा हुए थे। इसके बाद उसे बाइक से कोतवाली चलने की बात कहकर अगवा कर लिया था। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।