फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   police

अपराधियों का होगा सत्यापन, थानों पर बनेगा रजिस्टर

Sun, 13 Nov 2022 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
police
रायबरेली। अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए अब थानों पर सत्यापन रजिस्टर बनेगा। रजिस्टर में अपराधियों का न सिर्फ आपराधिक इतिहास व उसकी गतिविधियां दर्ज होंगी बल्कि उसके दोस्तों व नाते-रिश्तेदारों का भी पूरा ब्योरा दर्ज कराया जाएगा। 15 दिन में अपराधी को संबंधित थानों पर पहुंचकर हाजिरी भी लगानी पड़ेगी। साथ ही किसी भी अपराध में संलिप्तता पाई जाएगी तो उसके हवालात की हवा खानी पड़ेगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने रविवार को अपने आवास स्थित कैंप कार्यालय में सभी सीओ, थानों पर तैनात मुंशी, दीवान और सभी सीओ कार्यालय में तैनात मुंशी, दीवान के साथ बैठक की। इस दौरान कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा की गई।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि सभी थानों पर अपराधियों के सत्यापन के लिए रजिस्टर बनाया जाए। बीट में तैनात पुलिस कर्मी चोर, लुटेरों, नकबजन आदि घटनाओं की जानकारी एकत्र करके रजिस्टर में लिखेंगे। थाना क्षेत्र का प्रत्येक अपराधी थाने पहुंचकर रजिस्टर पर हस्ताक्षर करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात ये है कि रजिस्टर में अपराधी के नाम पते के अलावा उसके दोस्तों, नाते-रिश्तेदारों का ब्योरा दर्ज किया जाएगा, ताकि कोई घटना होने पर अपराधी को शरण देने वाले लोगों पर भी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। इस मौके पर एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव, सीओ सदर वंदना सिंह, सीओ लालगंज महिपाल पाठक, सीओ सलोन अमित सिंह, सीओ महराजगंज रामकिशोर सिंह, मीडिया सेल प्रभारी गोपालमणि मिश्रा मौजूद रहे।
चुनाव में खलल डालने वालों को चिह्नित करकेे करें पाबंद
बैठक के दौरान नगर निकाय चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में तय हुआ है कि जहां पर भी नगर निकाय चुनाव होने हैं, वहां पर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी अभी से शुरू कर दी जाए। चुनाव में गड़बड़ी करने वालों को चिह्नित करके उन्हें शांतिभंग के तहत पाबंद कर लिया जाए। इस बात की जानकारी भी कर ली जाए कि पिछले निकाय चुनाव में कहां-कहां पर विवाद हुुआ था और विवाद करने में कौन-कौन लोग शामिल थे।

निकाय चुनाव के मद्देनजर शस्त्र भी जमा करा लिया जाए। नगर पालिका रायबरेली और नौ नगर पंचायतों बछरावां, महराजगंज, सलोन, नसीराबाद, परशदेपुर, ऊंचाहार, डलमऊ, लालगंज और शिवगढ़ में इस बार नगर निकाय चुनाव होने हैं। इसी माह निकाय चुनाव को लेकर आचार संहिता भी लागू हो सकती है। इसी देखते हुए चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का पूरा खाका तैयार कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed