फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   police

लापरवाही पर हटे दो थानेदार, पांच नए निरीक्षकों को मिला चार्ज

Sun, 28 Nov 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
police
रायबरेली। विधानसभा चुनाव से पहले एसपी श्लोक कुमार ने शनिवार रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया। लापरवाही पर दो थानेदार जहां हटा दिए गए, वहीं पांच नए निरीक्षकों को थानों की जिम्मेदारी दी गई। तीन थानेदारों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया। जगतपुर कोतवाल जितेंद्र कुमार सिंह पुलिसिंग व्यवस्था बेहतर बनाने में नाकाम साबित हो रहे थे। उनकी मनमानी की शिकायतें जिला मुख्यालय पहुंच रही थी। उन्हें कोतवाली की कुर्सी से हटाकर अपराध शाखा भेज दिया गया। मिल एरिया थानेदार आशुतोष त्रिपाठी को जगतपुर कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। मिल एरिया थानेदार रहे आशुतोष की एक माननीय से नहीं बन पा रही थी। माननीय की शिकायत पर उन्हें जगतपुर कोतवाली भेजा गया।
विज्ञापन

भदोखर थानेदार यशवंत कुमार यादव भी मनमाने तरीके से काम कर रहे थे। शिकायतें अधिक होने पर एसपी ने यशवंत को भदोखर थाने से हटाकर आरटीसी प्रभारी बना दिया। पुलिस लाइंस में रहे निरीक्षक यशकांत सिंह को भदोखर थाने भेजा गया। उन्नाव जिले से आए निरीक्षक राघवन कुमार सिंह को सदर कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई। सदर कोतवाल रहे अतुल सिंह का सीतापुर तबादला होने पर रिलीव कर दिया गया। करीब तीन साल तक वह कोतवाली की कुर्सी पर रहे। नए कोतवाल उन्नाव में अपने कार्यों को लेकर काफी चर्चित रहे हैं। अमेठी जिले से आए और सर्विलांस सेल प्रभारी राजेश कुमार सिंह लालगंज कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाल इंद्रपाल सिंह को सरेनी कोतवाली भेजा गया। इंद्रपाल कार्य के प्रति लापरवाही बरत रहे थे। इसलिए उनके कार्य क्षेत्र में बदलाव हुआ। सरेनी कोतवाल अनिल कुमार सिंह को सीतापुर के लिए रिलीव कर दिया गया। पुलिस लाइंस में रहे निरीक्षक जगदीश यादव को बछरावां कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई। बछरावां कोतवाल राकेश सिंह को अमेठी जिले के लिए रिलीव कर दिया गया। निरीक्षक उरेश सिंह को हरचंदपुर थाने भेजा गया। हरचंदपुर थानेदार विनय कुमार सिंह को मिल एरिया थाने की कमान सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई थानेदार बचा ले गए अपनी कुर्सी
एसपी हर थानेदार के कार्य का फीडबैक ले रहे थे। कार्य ठीक न होने पर थानेदारों पर गाज भी गिरी। कुछ अन्य थानेदारों के कार्य भी संतोषजनक नहीं पाए गए, लेकिन वह इस बार अपनी कुर्सी बचाने में सफल रहे। लालगंज कोतवाल इंद्रपाल सिंह आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश नहीं लगा पा रहे थे। कार्यों को लेकर गंभीर नहीं रहते थे। आखिर उन्हें न हटाकर सरेनी कोतवाली भेजा गया। गुरुबख्शगंज थानेदार संतोष कुमार सिंह भी पूरी तरह से क्षेत्र में अवैध शराब के धंधे पर अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं। इस बार वह अपनी कुर्सी तो बचा ले गए, लेकिन अगली बार अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश नहीं लगाने पर कार्रवाई की तलवार लटक सकती है। ऊंचाहार, गदागंज, शिवगढ़ थानेदार भी अपनी कुर्सी बचाने में सफल रहे।

पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए पांच नए निरीक्षकों को चार्ज दिया गया है। जिन थानेदारों का काम अच्छा नहीं रहा, उन्हें थाने से हटाकर दूसरी जिम्मेदारी दी गई। कुछ खामियां रहने पर तीन थानेदारों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया गया। जिन निरीक्षकों को चार्र्ज दिया गया है, उन्हें बेहतर ढंग से कार्र्य करने की नसीहत दी गई है। श्लोक कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed