{"_id":"612e52988ebc3ec7777a28d3","slug":"police-raibaraily-news-lko5934578172","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर संचालक से फोन पर रंगदारी मांगने के आरोपी को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोर संचालक से फोन पर रंगदारी मांगने के आरोपी को दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में मेडिकल स्टोर संचालक से रंगदारी मांगने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से मोबाइल, तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।
मेडिकल स्टोर संचालक संजय श्रीवास्तव से फोन पर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। बदमाशों ने रुपये न मिलने पर गोली मारने की धमकी दी थी। मामले में पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने ऊंचाहार इंस्पेक्टर व एसओजी को घटना का पर्दाफाश करने के लिए लगाया था।
मंगलवार को सीओ अशोक कुमार सिंह ने कोतवाली में मामले का खुलासा कर दिया। उन्होंने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक से रंगदारी मांगने वाले अमन उर्फ सूरज सिंह निवासी पूरे बैसन कोतवाली कुंडा प्रतापगढ़, रामराज यादव निवासी ददौरा सलीमपुर कोतवाली कुंडा प्रतापगढ़ व संदीप यादव निवासी काशीपुर मजरे शहजादपुर ऊंचाहार को लखपेड़ाबाग रामचंद्रपुर के पास गिरफ्तार किया गया है। ये तीनों रुपये न मिलने के बाद उसकी हत्या करने के लिए वहां इकट्ठा हुए थे।
विज्ञापन
पुलिस की मानें तो घटना के मास्टर माइंड अमन की बहन मेडिकल स्टोर संचालक के गांव में ब्याही है। वह वहां आता-जाता था। इस दौरान उसकी मुलाकात संदीप से हुई और उसने कोई काम बताने को कहा।
संदीप ने उससे मेडिकल दुकानदार के पास बहुत रुपये व डरपोक होने की बात बताई और उसका मोबाइल नंबर दिया। इसके बाद अमन ने उससे रंगदारी मांगी थी। सीओ ने बताया कि आरोपियों के पास से दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस व घटना में प्रयुक्त मोबाइल बरामद हुआ है। तीनों को जेल भेज दिया गया है।
सीओ ने बताया कि पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो अमन के बारे में पता चला, लेकिन फोन स्विच ऑफ होने की वजह से उसकी लोकेशन नहीं मिल रही थी। इसलिए वह पकड़ में नहीं आ रहा था, लेकिन 29 अगस्त को दोबारा फोन करना उसे मंहगा पड़ गया। कॉल रिसीव होते ही लोकेशन ट्रेस हुई और पुलिस ने उसे दबोच लिया।