फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   police

16 दिन बीते, पुलिस के हाथ नहीं आया मास्टरमाइंड तबरेज

Tue, 13 Jul 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
police
रायबरेली। एक पखवारा बीतने के बाद भी मशहूर शायर मुनव्वर राना का बेटा तबरेज राना पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। आरोपी की लोकेशन खोजना पुलिस के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रही है।
विज्ञापन

खुद पर हमले की साजिश रचने के बाद तबरेज का ठिकाना कहां है, यह जानने के लिए सदर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम दबिश दे रही है, लेकिन वह पुलिस के चंगुल से बचने में अब तक सफल रहा है।
विज्ञापन

लखनऊ के कई संभावित ठिकानों पर पुलिस छापा मार चुकी है, लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस को शक है कि तबरेज लखनऊ में कहीं छिपा है।
शायर मुनव्वर राना के बेटे तबरेज राना पर बीती 28 जून को हमला हुआ था। तबरेज ने राफे राना समेत चार चाचा और एक भतीजे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी, लेकिन सीसीटीवी फुटेज ने असलियत खोल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने खुलासा किया था कि तबरेज ने खुद अपने ऊपर हमला कराया था। पुलिस ने साजिश रचने वाले तबरेज के दो दोस्तों और दो शूटरों को जेल भेज दिया था। जबकि तबरेज भाग निकला था।
पुलिस ने तबरेज के लखनऊ स्थित आवास में छापा मारा था, लेकिन वह नहीं मिला था। पुलिस से बचने के लिए तबरेज के वकील ने कोर्ट में आत्मसमर्पण के लिए प्रार्थनापत्र दिया था।

अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि तबरेज ने मोबाइल बंद कर रखा है। उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही है। सदर कोतवाल अतुल सिंह के अलावा एसओजी टीम प्रभारी अमरेश कुमार त्रिपाठी, सर्विलांस टीम प्रभारी राम आशीष उपाध्याय की टीम को तबरेज की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed