फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   police

शायर मुनव्वर राना के बेटे पर हमले का मामला : सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए बाइक सवार दो हमलावर

Tue, 29 Jun 2021 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
police
रायबरेली। मशहूर शायर मुनव्वर राना के बेटे तबरेज राना पर जानलेवा हमला करने वाले दो बदमाश सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए हैं। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि गमछे से चेहरे ढके दो बदमाश बाइक पर जाते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

फुटेज के जरिए पुलिस बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है, लेकिन उसे अभी सफलता नहीं मिल पाई है। घटना का सच जानने के लिए पुलिस ने मंगलवार को शायर मुनव्वर राना के भाई व सपा नेता राफे राना समेत चार भाइयों से करीब पांच घंटे तक लंबी पूछताछ की।
विज्ञापन

पूछताछ में प्रापर्टी विवाद की बात सामने आई है। पूछताछ के बाद चारों भाइयों को पुलिस ने घर जाने दिया। बदमाशों की धरपकड़ के लिए कोतवाली पुलिस के अलावा एसओजी टीम को भी लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस उन लोगों के मोबाइल कॉल डिटेल खंगाल रही है, जिनके घटना के दौरान मौजूद होने की आशंका है।
शायर मुनव्वर राना के बेटे तबरेज राना पर सोमवार शाम लखनऊ जाते समय जानलेवा हमला किया गया था। त्रिपुला स्थित पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी।
तबरेज ने चार चाचाओं और अपने एक भतीजे पर प्रापर्टी विवाद में फायरिंग करने का शक जताते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। मंगलवार को सीओ सदर महिपाल पाठक, कोतवाल अतुल सिंह ने घटनास्थल का जायजा लेकर सुबूत जुटाए।
पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे से निकलवाई गई फुटेज में दो बदमाश बाइक से जाते दिख रहे हैं। जांच में पता चला है कि घटना के दौरान तीन से चार राउंड फायरिंग की गई थी।
इस सिलसिले में पुलिस ने मंगलवार को शायर मुुनव्वर राना के भाई राफे राना, इस्माल राना, शकील राना समेत चार भाइयों से पांच घंटे तक पूछताछ करके पूरे प्रकरण का सच जानने की कोशिश की।
बताया जा रहा है कि पूछताछ में चारों भाइयों ने प्रापर्टी विवाद होने की बात तो बताई, लेकिन भतीजे तबरेज राना पर जानलेवा हमला कराने की बात से इंकार किया है।
हमले में शामिल बाइक पर नहीं लिखे थे नंबर
बदमाश जिस बाइक से आए थे, उस बाइक पर नंबर ही नहीं लिखे थे। सीसीटीवी फुटेज में बाइक के पीछे वाले हिस्से पर नंबर नहीं दिख रहे हैं। ऐसे में पुलिस को बदमाशों तक पहुंचने में मशक्कत करनी पड़ रही है। पुलिस का मानना है कि यदि बाइक पर नंबर लिखा होता तो बदमाश जल्द पकड़ लिए जाते।
साढ़े चार बीघा जमीन बनी भाइयों के बीच रार की वजह
शायर मुनव्वर राना और उनके भाइयों के बीच साढ़े चार बीघा जमीन रार की वजह बताई जा रही है। सदर कोतवाल अतुल सिंह के मुताबिक पूछताछ में जो खुलासा हुआ, उसके मुताबिक रायबरेली-लालगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर शहर से कुछ दूरी राजघाट के पास साढ़े आठ बीघा बेशकीमती जमीन है।
राफे राना और इस्माइल राना ने बताया कि साढ़े चार बीघा जमीन हम दोनों भाइयों के नाम थी, जबकि साढ़े चार बीघा छह भाइयों के नाम थी। गलत वरासत की वजह से पूरी जमीन सभी भाइयों के नाम पर दर्ज हो गई थी।
घटना के वादी तबरेज राना ने हम लोगों की साढ़े चार बीघा वाली 18 बिस्वा जमीन जब्बार नाम के व्यक्ति को बैनामा कर दी। इस बात की जानकारी हुई तो हम लोगों ने दाखिल खारिज पर रोक लगाई। इसी जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि बैनामा कराई गई जमीन करीब 85 लाख रुपये में बेची गई।

शायर मुनव्वर राना के बेटे तबरेज राना पर हुए जानलेवा हमले के मामले में सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए बदमाशों की धरपकड़ के लिए प्रयास किया जा रहा है। सदर कोतवाली पुलिस के अलावा एसओजी टीम को भी लगाया गया है। प्रापर्टी विवाद में घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है। शायर मुनव्वर राना के भाइयों से पूछताछ भी की गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के हिसाब से कार्रवाई होी।
श्लोक कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed