फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   police

चोर गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार, तमंचा बरामद

Sun, 27 Jun 2021 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
police
रायबरेली। मिल एरिया पुलिस ने चोरी करने वाले एक गिरोह के दो बदमाश दबोचे हैं। इनके पास से अवैध शस्त्र के साथ चोरी का सामान बरामद हुआ है। पूछताछ में चोरी की कई वारदातों में हाथ होने की बात भी कुबूली है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार रात सूचना मिली कि शारदा नहर के पास कुछ लोग किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।
सूचना पर सीओ सदर महिपाल पाठक, थानेदार आशुतोष त्रिपाठी ने पुलिस टीम के साथ पहुंचकर दो आरोपियों को दबोच लिया। इनकी पहचान बालापुर निवासी लवकुश पासी और ओम नारायण उर्फ कान्हा के रूप में हुई।
विज्ञापन

पकड़े गए दोनों आरोपियों का एक गिरोह है, जो चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। इन्हीं दोनों ने तुलसी नगर में एक घर और हरदासपुर में एक सराफा व्यवसायी की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दोनों की निशानदेही पर छह जोड़ी पायल, लॉकेट, एक सोने का सिक्का, 38 जोड़ी पायल समेत करीब चार लाख का सामान और नकदी बरामद की गई हैै। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लवकुश के खिलाफ नौ, जबकि कान्हा के खिलाफ दस आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनके पास से 315 बोर का तमंचा भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed