फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   police

प्रापर्टी डीलर करा रहे थे मिट्टी खनन, एक जेसीबी चार ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

Thu, 03 Jun 2021 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
police
राही (रायबरेली)। भदोखर थाना क्षेत्र में बुधवार की रात भुएमऊ गांव के पास प्रापर्टी डीलर मिट्टी खनन करा रहे थे। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने एक जेसीबी, चार ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में लेते हुए सीज कर दिया और वाहन चालकों को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक बिना परमिट के ही मिट्टी खनन किया जा रहा था। मिट्टी खनन कराने वाले प्रापर्टी डीलरों के नाम और पते की जानकारी कराई जा रही है।
विज्ञापन

रायबरेली-परशदेपुर मार्ग पर भुएमऊ गांव के पास प्रापर्टी डीलर जमीन खरीद फरोख्त करके ग्रीन सिटी बना रहे हैं। रात में इसी ग्रीन सिटी में अवैध तरीके से मिट्टी डाली जा रही थी।
विज्ञापन

इसकी जानकारी भदोखर थानेदार पंकज तिवारी को हुई तो वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इससे मिट्टी खनन करा रहे प्रापर्टी डीलर मौके से फरार हो गए। थानेदार ने बताया कि चार ट्रैक्टर ट्राली और एक जेसीबी को सीज किया गया है। पांच वाहन चालकों को हिरासत में लेकर पता लगाया जा रहा है कि अवैध मिट्टी खनन के पीछे किसका हाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रातभर सूची क्षेत्र में होता रहा मिट्टी खनन
डीह। सलोन कोतवाली की सूची चौकी क्षेत्र में बुधवार की रात मिट्टी खनन होता रहा। शाम होते ही जेसीबी से मिटटी खोदकर ट्रैक्टरों से लादकर ढोने का काम शुरू हो जाता है, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक पुलिस कीह मिलीभगत से खनन होता है। खौसनहा मजरे सूची गांव के पास दो दिन से अवैध रूप से जेसीबी मशीन से खनन करके मिटटी ट्रैक्टर-ट्राली पर ढोई जा रही है।

रातभर चलने वाले खनन से आसपास के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि मिट्टी उड़कर उनके घरों पर पहुंचती है। शिकायत करने पर सूची चौकी प्रभारी और कोतवाल कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। सूची चौकी इंचार्ज मृत्युंजय बहादुर ने बताया कि उन्हें मिट्टी खनन की जानकारी नहीं है, सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed