फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   police

अटौरा चौकी के नाम से बनेगा नया थाना, दो रिपोर्टिंग पुलिस चौकियां भी बनेंगी

Sun, 17 Jan 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
police
अटौरा चौकी अब बनेगा थाना। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। आम जनता को त्वरित न्याय दिलाने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए नए साल में अटौरा चौकी के नाम से नया थाना और दो नई रिपोर्टिंग पुलिस चौकियां बनाई जाएंगी। इसके लिए जमीन की तलाश पूरी कर ली गई है। प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। जल्द शासन से इसे हरी झंडी भी मिल जाएगी। मौजूदा समय में गुरुबख्शगंज थाने के अंतर्गत अटौरा चौकी आती है।
विज्ञापन

अटौरा चौकी से गुरुबख्शगंज थाने की दूरी करीब 15 किमी. है। ऐेसे में न्याय पाने और एफआईआर दर्ज कराने के लिए पीड़ितों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। थाना क्षेत्र बड़ा होने के कारण अपराधियों पर नकेल कसना भी आसान नहीं रहता।
विज्ञापन

गुुरुबख्शगंज थाने के अंतर्गत 67 गांव आते हैं। इसमें से 23 गांव अटौरा चौकी क्षेत्र के तहत आते हैं। ऐसे में अटौरा चौकी को थाना बनाया जाएगा, ताकि लोगों की समस्या दूर हो सके। मौजूदा समय में जिले में महिला थाने समेत थानों की संख्या 19 है। अटौरा चौकी के नाम से नया थाना बनने के बाद कुल थानों की संख्या 20 हो जाएगी। इसी तरह जिले में चौकियों की संख्या बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात ये है कि गुरुबख्शगंज थाने से हटकर अलग होने वाली अटौरा चौकी के नाम से बनने वाले थाने का स्वरूप बड़ा होगा। गुरुबख्शगंज थाना चार हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में है, जबकि नया थाने 4600 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में स्थापित होगा।
बछरावां कोतवाली का क्षेत्र बड़ा होने के कारण इस क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अघौरा गांव के नाम से नई रिपोर्टिंग पुुलिस चौकी बनाई जाएगी, ताकि कोई मामला होने पर कोतवाली के बजाय फरियादी चौकी पर ही एफआईआर दर्ज करा सके।
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में करीब 90 गांव आते हैं। बड़ा क्षेत्र होने के कारण पुुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बनाना आसान नहीं है। अब चंदापुर गांव के नाम से नई रिपोर्टिंग पुलिस चौकी बनाई जाएगी। इन चौकियों के लिए जमीन की तलाश कर ली गई है।
तैयार कराया गया है पूरा लेखाजोखा
अटौरा चौकी को नया थाने बनाने के लिए क्षेत्र का पूरा लेखाजोखा तैयार कराया गया है। इसमें क्षेत्र का आपराधिक आंकड़ा, मूल थाने से चौकी क्षेत्र की दूरी, चौकी क्षेत्र के रहने वाले लोगों को थाना दूर होने से क्या-क्या समस्याएं आ रही हैं, नया थाना बनने के बाद क्या सहूलियत मिलेगी, इन सभी बिंदुओं पर लेखाजोखा तैयार किया गया है। रायबरेली-कानपुर राजमार्ग पर बनने वाले नए थाने का नक्शा भी तैयार कराया गया। इसी तरह दो अन्य रिपोर्टिंग पुलिस चौकियां बनाने के लिए भी क्षेत्र की इन्हीं बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार की गई है।

आम जनता को त्वरित न्याय दिलाने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए अटौरा चौकी के नाम से नया थाना और बछरावां, महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में दो नई रिपोर्टिंग पुलिस चौकी बनाई जाएंगी। इसके लिए जमीन की तलाश कर ली गई है। पूरा प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है।
विश्वजीत श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed