फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Police had to be called to distribute fertilizer

Raebareli News: खाद बांटने के लिए बुलानी पड़ी पुलिस

Sun, 31 Aug 2025 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 31 Aug 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Police had to be called to distribute fertilizer
सहकारी समिति पहरेमऊ में खाद लेने के लिए लाइन में लगे किसान।
डीह/महराजगंज। जिले में खाद के लिए किसानों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। डीह में खाद लेने के लिए किसानों की भीड़ जुट गई।किसान साधन सहकारी समिति पोठई में जुटी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सचिव दिनेश कुमार को पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस के आने के बाद यूरिया का वितरण किया गया।
विज्ञापन


महराजगंज में साधन सहकारी समितियों में करीब एक सप्ताह से यूरिया के लिए किसान परेशान हैं। चंदापुर सहकारी समिति में शनिवार को ताला बंद रहा, इससे किसानों को मायूस होना पड़ा। समिति के सचिव हरिश्चंद्र सिंह ने बताया कि समिति की फाइनेंशियल लिमिट पास करवाने जिला सहकारी बैंक महराजगंज आए थे, इसलिए समिति बंद थी। सोमवार से खाद का वितरण होगा।
विज्ञापन


पहरेमऊ की सहकारी समिति पर कई दिनों बाद एक हजार बोरी यूरिया आई तो शनिवार सुबह छह बजे से ही समिति पर किसानों की लंबी लाइन लग गई। किसानों की भारी भीड़ के कारण समिति के सचिव धर्मेंद्र सिंह ने किसानों को टोकन देकर खाद का वितरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोदीपुर के किसान राम सनेही ने बताया कि उन्हें चार बोरी खाद चाहिए थी। आठ बजे से लाइन में लगे थे और दोपहर दो बजे उनका नंबर आया। पप्पू निवासी अहिरवार ने बताया कि दस बजे समिति आए थे। चार घंटे बाद खाद मिली। सचिव धर्मेंद्र सिंह बताया कि खतौनी पर दर्ज भूमि के आधार पर तीन बोरी खाद का वितरण किया गया।



कल होगा खाद का वितरण
लालगंज। साधन सहकारी समितियों में यूरिया पहुंच गई है। सहकारिता विभाग की ओर से किसानों को जागरूक करने के लिए सहकारी बैंकों में पोस्टर लगाए गए हैं, ताकि कोई भी किसान खाद से वंचित न रह जाए। एडीओ कोऑपरेटिव जितेंद्र सिंह ने बताया कि साधन सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में खाद का स्टॉक है। साधन सहकारी समिति लिमिटेड हलोर में 500 बोरी यूरिया की आपूर्ति हुई है, जिसका वितरण सोमवार से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed