फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Police case on mla

पांच लाख की फिरौती दे दो, वरना तुम्हारे बेटे को जान से मार दूंगा...

Sun, 10 Jul 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Police case on mla
रायबरेली। हरचंदपुर विधानसभा सीट से सपा विधायक राहुल लोधी, उनके भाई समेत छह लोगों के खिलाफ सदर कोतवाली में अपहरण करके फिरौती मांगने समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

एक महिला का आरोप है कि विधायक समेत अन्य आरोपियों ने पांच लाख की फिरौती के लिए उसके बेटे का अपहरण कर उसे बंधक बनाए रखा। उसे नशीला पदार्थ खिलाकर जान से मारने का प्रयास भी किया। बेटे की जानकारी करने पर विधायक के घरवालों ने अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज की। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर स्थित आवास विकास कॉलोनी की रहने वाली गिरीश कुमारी सिंह ने सदर कोतवाली में दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा कि एक मार्च को शाम छह बजे शहर के चकअहमदपुर नजूल निवासी हरचंदपुर सीट से सपा विधायक राहुल राजपूत उर्फ राहुल लोधी, उनके भाई रोहित राजपूत के अलावा लालगंज कस्बा निवासी आकाश यादव तथा तीन-चार अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ चार पहिया गाड़ी से मेरे घर आए और मेरे बेटे उपेंद्र सिंह के समस्त शैक्षणिक अभिलेख, चेक बुक आदि के साथ बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे पूछने पर विपक्षीगण ने कहा कि चुनाव में ईवीएम की निगरानी व इनको नौकरी दिलाने के लिए समस्त अभिलेख के साथ ले जा रहा हूं। इसके बाद उसके बेटे का कुछ पता नहीं चला।
पीड़िता के मुताबिक 11 मार्च को राहुल लोधी के घर अपने पुत्र उपेंद्र की जानकारी के लिए गई, जहां राहुल की मां गुड़िया लोधी ने बताया कि उन्हें उनके बेटे के बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन पूछकर वह बताएंगी।
बाद में आरोपी की मां ने बताया कि राहुल लोधी ने बताया है कि उनका बेटा उपेंद्र पूना शहर में नौकरी कर रहा है। दोबारा घर जाने पर विधायक के परिजनों ने अभद्र व्यवहार के साथ गाली-गलौज की।
पीड़िता के मुताबिक 28 मई को आकाश यादव मेरे घर आया और बेटे को छोड़ने के लिए पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। धमकी दी कि किसी को भी इस बारे में बताया तो उसे जान से मार दूंगा।
छह जून को बेटा बदहवास हालत में घर आया और बताया कि आरोपी उसे जबरन बंधक बनाए थे। उसे नशीला पदार्थ खिलाकर जान से मारने का प्रयास भी किया। आरोपियों की ओर से पांच लाख की फिरौती की मांग की जा रही है। सदर कोतवाल राघवन कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।
राजनीतिक द्वेष भावना से किया जा रहा बदनाम
राजनीतिक द्वेष भावना से उन्हें बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। यह कोई पहला मौका नहीं है। इससे पहले मेरी पत्नी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। जिस मामले की एफआईआर दर्ज करा दी गई, उससे मेरा कोई लेना-देना नहीं है। आकाश यादव और उपेंद्र के बीच लेनदेन का विवाद है। पुलिस की जांच में स्वयं सही बात सामने आ जाएगी। मैं इस तरह डरने वाला नहीं हूं।

राहुल लोधी, विधायक, सपा, हरचंदपुर सीट
पीड़िता की तहरीर पर हरचंदपुर सीट से सपा विधायक राहुल लोधी, उनके भाई आदि के खिलाफ फिरौती के लिए युवक को अपहरण करने समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उसी के हिसाब से मामले में कार्रवाई की जाएगी।
वंदना सिंह, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed