{"_id":"60ddfb188ebc3ec20120294f","slug":"pm-aawas-raibaraily-news-lko585037289","type":"story","status":"publish","title_hn":"1594 गरीबों के खातों में पहुंचे पीएम आवास के 6.37 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1594 गरीबों के खातों में पहुंचे पीएम आवास के 6.37 करोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। प्रधानमंत्री आवास योजना में संशोधित लक्ष्य मिलने के बाद 1594 लाभार्थियों के खातों में पहली किस्त भेज दी गई है। 40-40 हजार रुपये के हिसाब से 6.37 करोड़ रुपये लाभार्थियों को दिए गए हैं।
करीब सात सौ लाभार्थियों को इसी महीने पहली किस्त दी जाएगी। लाभार्थियों को पहली किस्त देने के साथ ही खंड विकास अधिकारियों को आवासों के निर्माण का काम शुरू करवाने के साथ ही समय से काम पूरा कराने के आदेश दिए गए हैं।
वर्ष 2021-22 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत इसी महीने जिले को 13,272 पीएम आवास लाभार्थियों का लक्ष्य मिला था। शासन स्तर से 1750 आवासों का लक्ष्य कम कर दिया गया।
विज्ञापन
पीएम आवास के लक्ष्य को घटाकर अब जिले को 10,522 आवासों का लक्ष्य दिया गया है। संशोधित लक्ष्य मिलने के बाद अब लाभार्थियों के खातों में पहली किस्त भेजने का काम शुरू हो गया है।
1594 लाभार्थियों के खातों में पहली किस्त के रूप में 40-40 हजार रुपये के हिसाब से 6,37,60,00 रुपये भेजे गए हैं। करीब सात सौ लाभार्थियों को इसी सप्ताह पहली किस्त पहुंच जाएगी।
सभी खंड विकास अधिकारियों को गांवों में पीएम आवासों के निर्माण का काम शुरू कराने के आदेश दिए गए हैं। तय समय में पहली किस्त का उपभोग करके दूसरी किस्त के डिमांड के निर्देश भी दिए गए हैं।
राही में सबसे अधिक 163 गरीबों को पहली किस्त
जिले में सबसे अधिक राही ब्लॉक के 163 लाभार्थियों को पीएम आवास के लिए पहली किस्त दी गई है। इसके अलावा अमावां में 83, बछरावां में 81, छतोह में 31, डलमऊ में 120, दीनशाह गौरा में 25, डीह में 75, हरचंदपुर में 160, जगतपुर में 38, खीरों में 137, लालगंज में 60, महराजगंज में 52, रोहनियां में 118, सलोन में 67, सरेनी में 106, सतांव में 120, शिवगढ़ में 67, ऊंचाहार में 91 लाभार्थियों को पहली किस्त दी गई है।
जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के 1594 लाभार्थियों को पहली किस्त दी गई है। पहली किस्त में लाभार्थियों के खातों में 6.37 करोड़ से अधिक धनराशि भेजी गई है। खंड विकास अधिकारियों को जल्द से जल्द आवासों का निर्माण शुरू करवाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही शेष लाभार्थियों को भी पहली किस्त दी जाएगी।
- प्रेमचंद्र पटेल, परियोजना निदेशक डीआरडीए