फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Players showed their strength in competitions

Raebareli News: स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Sun, 31 Aug 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 31 Aug 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Players showed their strength in competitions
रायबरेली में गोरा बाजार स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दौड़ प्रतियोगिता में भाग ले
रायबरेली। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोरा बाजार में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई गईं, जिसका शनिवार को समापन हो गया। इस दौरान दौड़, कूद और रंगोली प्रतियोगिता हुई। इनमें छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। हर गली हर मैदान, खेले सारा हिंदुस्तान स्लोगन के साथ खेलकूद शुरू कराए गए।
विज्ञापन


छात्राओं की 100 मीटर दौड़ में संध्या यादव प्रथम, प्रीति मौर्या द्वितीय, वर्षा सोनकर तृतीय, छात्रों की 100 मीटर दौड़ में अर्पित यादव प्रथम, नितेश कुमार द्वितीय, आदित्य कुमार तृतीय रहे। लंबी कूद में छात्रा वर्ग से वर्षा सोनकर को पहला, प्रीति मौर्या को दूसरा, सोनाली वर्मा को तीसरा, छात्र वर्ग से सुरजीत को पहला, शिव कुमार को दूसरा, नितेश कुमार को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन


शाॅट पुट में छात्रा वर्ग से सोनाली वर्मा ने पहला, प्रीति मौर्या ने दूसरा, कामिनी ने तीसरा, छात्र वर्ग से आदित्य ने पहला, अमित कुमार ने दूसरा, शिखर सिंह ने तीसरा स्थान बनाया। छात्राओं की ऊंची कूद में वर्षा सोनकर प्रथम, सोनाली वर्मा द्वितीय और प्रीति मौर्या तृतीय रही, जबकि रंगोली में रिचा सिंह को प्रथम, हिमांशी मौर्या को द्वितीय और शिल्पी को तृतीय स्थान मिला। इस मौके पर शोभा, वर्तिका वर्मा, सलोनी साहू, संदीप कुमार, चंद्रकांत पांडेय, आशीष कुशवाहा, राज कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कराटे में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
रायबरेली। कराटे संघ के तत्वावधान में खेल दिवस पर पीएसी स्थित एक स्कूल में जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता कराई गई। इसमें मेडलिस्ट खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। अदम्य मिश्रा, रागी सिंह, चैतन्य, विधि शर्मा, श्रेयश, श्रेया कौशल, आराध्या, कृतिका सिंह, ओजस, अन्वी, अवधी सिंह, अविका, अजीशा, साकेत यादव, यश रावत, मो. फहीम, पार्थ सिंह, वेदांत प्रजापति, ध्रुव कुमार, शौर्य, सत्यार्थ पटेल, सात्विक, अथर्व शर्मा, आदर्श बहादुर, आदित्य प्रताप, अन्मय, अदनान, ताहिर, विराट सिंह आदि ने अच्छा प्रदर्शन किया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए गए। इस मौके पर आशीष जायसवाल, जितेंद्र, सिंह, प्रतीक सिंह, एसपी तिवारी, राकेश कुमार गुप्ता, प्रशांत सिंह, रामबाबू सिंह, मौसम कुमार, बृजेश पाल, किशोरी शरण, माता प्रसाद आदि उपस्थित रहे।



स्वास्तिक बने बैडमिंटन चैंपियन
रायबरेली। फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में दूसरे दिन शनिवार को छात्र वर्ग का फाइनल मैच खेला गया। इसमें स्वास्तिक त्रिवेदी (बीकॉम तृतीय वर्ष) को विजेता घोषित किया गया। उन्होंने सत्यम (बीए तृतीय वर्ष) को 15-4, 15-2 से पराजित किया। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. सी लाल ने बताया कि प्रतियोगिता में पहले दिन छात्र-छात्रा दोनों वर्गों के मुकाबले शुरू कराए गए थे। छात्रा वर्ग का फाइनल मैच हो गया था, लेकिन छात्र वर्ग का फाइनल मैच आज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed