फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Players from many provinces will compete in tennis match

टेनिस मुकाबले में भिड़ेंगे कई प्रांतों के खिलाड़ी

Sun, 07 Nov 2021 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Players from many provinces will compete in tennis match
रायबरेली। मटिहा स्थित गोल्ड स्मिथ स्पोर्ट्स एकेडमी में दो दिवसीय ऑल इंडिया टेनिस चैंपियन सीरीज आठ नवंबर से शुरू हो रही है। सीरीज में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ ही कई प्रांतों के खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। मुकाबलों में अंडर-16 के बालक-बालिकाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

सचिव श्वेता वर्मा ने बताया कि दो दिवसीय आयोजन में करीब 70 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यूपी के विभिन्न जिलों प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, लखनऊ, रायबरेली के साथ ही कोलकाता, पश्चिम बंगाल, बिहार प्रांत के खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एकेडमी में होने वाली टेनिस चैंपियन सीरीज में भाग लेने के लिए कोलकाता और वाराणसी के खिलाड़ी पहुंच चुके हैं, जिन्होंने पूरा दिन अभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाकी खिलाड़ी भी जल्द पहुंच जाएंगे। पूरे मुकाबले में बालक-बालिकाओं के लगभग 32 मैच खेले जाएंगे। सोमवार को सुबह 11 बजे से मैच शुरू हो जाएंगे, जबकि उद्घाटन समारोह दोपहर 3.30 बजे होगा। मंगलवार को फाइनल मुकाबलों के साथ ही देर शाम समापन समारोह में पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed