फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   plantation

चिल्ड्रेन पार्क, नक्षत्र और औषधीय वाटिका से सजेगा नगर वन

Sat, 09 Jul 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
plantation
सलोन (रायबरेली)। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शुक्रवार को प्रधानमंत्री की महत्वकांक्षी योजना नगर वन परियोजना का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

योजना में सलोन तहसील क्षेत्र के राजापुर स्थित वन ब्लॉक को नगर वन के रूप में विकसित किया जाएगा। दिल्ली में एक साथ 75 जिले में तैयार होने वाली इस परियोजना के शुभारंभ का लाइव प्रसारण दिखाया गया। वन नगर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसमें झूले लगाए जाएंगे।
इस परियोजना में क्या-क्या सुविधाएं होंगी। दिल्ली में चल रहे कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। राजापुर स्थित वन ब्लॉक में हुए कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि सलोन विधायक अशोक कोरी ने कहा कि प्रधानमंत्री की यह मुहिम महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन

वनों की स्थापना से जलवायु परिवर्तन की समस्याओं से राहत मिलेगी। इस दौरान नेहरू युवक मंगल दल के बच्चे, स्कूली छात्र-छात्राओं, स्काउट, गाइड, एनसीसी के बच्चों ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख वन संरक्षक ममता संजीव ने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाकर पौधरोपण अभियान को गति देने पर जोर दिया।
मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव केपी दुबे, अपर प्रधान मुख्य संरक्षक विष्णु सिंह, मुख्य वन संरक्षक (अराजपत्रित) लखनऊ दीपक कुमार, मुख्य वन संरक्षक रेनू सिंह, प्रांची गंगवार ने विचार व्यक्त किए। नगर वन कार्यक्रम के शुभारंभ पर अधिकारियों व छत्रों ने 250 पौधे लगाए।
डीएफओ सुरेश कुमार पांडेय ने बताया कि नगर वन 50 हेक्टेयर में विकसित होगा। दो तिहाई भाग में वन के रूप में विकसित होगा। शेष क्षेत्रफल में मृदा व जल संरक्षण संबंधी कार्य होंगे।

नगर वन में चिल्ड्रेन पार्क, नक्षत्र वाटिका, नवगृह वाटिका के अलावा झूले, औषधीय वाटिका, नाना-नानी पार्क, योगा पार्क, ओपेन जिम, रॉक गार्डेन समेत अन्य सुविधाएं होंगी। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी सलोन आदित्य प्रताप सिंह, वन रक्षक संजय यादव, साधना शर्मा, इस्माइल खान, शीतल प्रसाद मिश्रा, सुरेखा यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed