फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Pillars become a hurdle in widening the roads

Raebareli News: सड़कों के चौड़ीकरण में रोड़ा बने खंभे

Fri, 07 Nov 2025 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 07 Nov 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Pillars become a hurdle in widening the roads
सिविल लाइंस से पीएसी रोड पर गोराबाजार सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे।
रायबरेली। शहर में जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए शहर की दो सड़कों के चौड़ीकरण का काम ठप है। इसकी वजह बिजली के खंभे और तारों का न हट पाना है। छह महीने पहले पावर कॉर्पोरेशन को सात करोड़ रुपये दिए गए, लेकिन अब तक खंभे और लाइनें नहीं हटाई गईं। इस वजह चौड़ीकरण का काम रुका हुआ है।
विज्ञापन


शहर में डिग्री कॉलेज चौराहे से अस्पताल चौराहा, बस स्टेशन होते हुए रतापुर मार्ग निकला है। इस मार्ग पर सबसे ज्यादा भीड़ रहती है। इसी तरह सिविल लाइंस चौराहे से परशदेपुर मार्ग पर छोटे और भारी वाहनों का आवागमन रहता है। इसकी वजह से आए दिन लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए दोनों मार्गों का चौड़ीकरण होना है।
विज्ञापन


दोनों मार्गों के चौड़ीकरण में करीब 11 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। लोग निर्माण विभाग की ओर से चौड़ीकरण कराने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, लेकिन चौड़ीकरण के दायरे में बिजली के खंभे और लाइनें रोड़ा बन रही हैं। दोनों सड़कों के किनारे लगे बिजली के खंभों को हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने पावर कॉर्पोरेशन को सात करोड़ रुपये दिए हैं, लेकिन छह महीने बाद भी खंभे नहीं हटाए जा सके हैं। इसकी वजह से चौड़ीकरण का काम अधर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन



10 मीटर होगी सड़कों की चौड़ाई
अभी तक दोनों सड़कों की चौड़ाई सात मीटर है। डिग्री कॉलेज चौराहे से निकली सड़क पर सबसे ज्यादा भीड़ रहती है। इसी तरह सिविल लाइंस चौराहे से पीएसी तक कई सरकारी और निजी विद्यालय हैं। विद्यालयों में छुट्टी के समय अक्सर जाम लग जाता है। दोनों सड़कों की चौड़ाई 10 मीटर की जाएगी। सड़क चौड़ी होने के बाद जाम की समस्या से काफी राहत मिल जाएगी।



अतिक्रमण हटने का इंतजार
दोनों सड़कों के चौड़ीकरण के दायरे में आने वाले खंभों को हटाने का काम चल रहा है, लेकिन अतिक्रमण की वजह से कुछ जगह काम अधर में है। इसके लिए नगर पालिका परिषद को पत्र लिखा गया है। अतिक्रमण हटने के बाद लाइन हटाने काम का पूरा करा लिया जाएगा।
-प्रवीण कुमार सिंह, एक्सईएन विद्युत वितरण खंड, प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed