{"_id":"611a9fe88ebc3e42a41ff6fb","slug":"pgt-exam-will-be-held-today-and-tomorrow-raibaraily-news-lko591524491","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज और कल होगी पीजीटी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज और कल होगी पीजीटी परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। शहर में बनाए गए तीन परीक्षा केंद्रों पर प्रवक्ता संवर्ग की परीक्षा 17 एवं 18 अगस्त को होगी। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा में 4913 अभ्यर्थी शामिल होंगे। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा के लिए प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट व पर्यवेक्षक तैनात रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल भी तैनात रहेगा। सिटी मजिस्ट्रेट को सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज से संचालित प्रवक्ता संवर्ग (पीजीटी) की परीक्षा 17-18 अगस्त को दो पालियों में सुबह 9.30 से पूर्वाह्न 11.30 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 2.30 से सायं 4.30 बजे तक कराई जाएगी।
जीआईसी, जीजीआईसी, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में होने वाली इस परीक्षा में 4913 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहले दिन पहली पाली में 1276, दूसरी पाली में 1332, दूसरे दिन पहली पाली में 1323, दूसरी पाली में 982 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
जीआईसी और जीजीआईसी में दोनों दिन दोनों पालियों में 480-480 अभ्यर्थी जबकि एमजीआईसी में पहले दिन पहली पाली में 316, दूसरी पाली में 372, दूसरे दिन पहली पाली में 363, दूसरी पाली में 22 अभ्यर्थी आवंटित किए गए हैं।
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/नोडल अधिकारी राम अभिलाष ने बताया कि हर केंद्र पर पर्यवेक्षक और स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। भ्रमण करने के लिए नगर मजिस्ट्रेट को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। परीक्षा को निर्विघ्न और सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।