{"_id":"6117f8ba8ebc3ee0791b9229","slug":"pgt-exam-raibaraily-news-lko591374143","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन केंद्रों में 4913 अभ्यर्थी 17 और 18 को देंगे पीजीटी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन केंद्रों में 4913 अभ्यर्थी 17 और 18 को देंगे पीजीटी परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज से संचालित प्रवक्ता संवर्ग (पीजीटी) की परीक्षा 17 एवं 18 अगस्त को होगी। इसके लिए शहर में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां दोनों दिन दो-दो पालियों में परीक्षा होगी। इस परीक्षा में 4913 अभ्यर्थी शामिल होंगे। हर केंद्र पर पर्यवेक्षक और मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे, जबकि भ्रमण करने के लिए एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती भी रहेगी।
पीजीटी परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर 17 एवं 18 अगस्त को पहली पाली में सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक परीक्षा कराई जाएगी।
जीआईसी और जीजीआईसी में दोनों दिन दोनों पालियों में 480-480 अभ्यर्थी आवंटित किए गए हैं, जबकि एमजीआईसी में पहले दिन पहली पाली में 316, दूसरी पाली में 372, दूसरे दिन पहली पाली में 363, दूसरी पाली में 22 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी होगी।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र बनाए गए विद्यालयों के प्रधानाचार्य केंद्र व्यवस्थापक होंगे। हर परीक्षा केंद्र पर पर्यवेक्षक के रूप में राजकीय हाईस्कूलों के प्रधानाध्यापकों और स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में खंड विकास अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तीनों केंद्रों का भ्रमण करने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट का दायित्व नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा गया है। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/ नोडल अधिकारी राम अभिलाष ने बताया कि परीक्षा को निर्विघ्न और सकुशल संपन्न कराने के लिए पर्यवेक्षकों, स्टेटिक मजिस्ट्रेटों, सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की जा चुकी है। परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।