फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Petrol was not given for not wearing helmet

Raebareli News: हेलमेट न पहनने पर नहीं मिला पेट्रोल

Tue, 02 Sep 2025 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 02 Sep 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Petrol was not given for not wearing helmet
शहर के एक पेट्रोल पंप में बाइक सवार को हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित करती पुलिस।
रायबरेली। नो हेलमेट, नो पेट्रोल को लेकर सोमवार को विशेष अभियान शुरू हो गया। अधिकारियों ने पेट्रोल पंपों पर पहुंचकर बिना हेलमेट के मिले बाइक चालकों को जागरूक किया। शहर के पेट्रोल पंपों से करीब 120 लोगों को बिना पेट्रोल लिए ही वापस होना पड़ा। 20 से अधिक बाइकों का चालान किया गया।
विज्ञापन


शासन की मंशा पर नो हेलमेट नो पेट्रोल का आदेश सोमवार को पूरी तरह से प्रभावी कर दिया गया। आदेश को शत प्रतिशत लागू कराने के लिए सोमवार से एक माह के लिए विशेष अभियान शुरू करा दिया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) अंबुज व पुलिस की टीम ने शहर के कई पेट्रोल पंपों का निरीक्षण करके बिना हेलमेट के मिले बाइक चालकों को जागरूक किया। कई लोगों को वापस भी लौटाया गया।
विज्ञापन


सिविल लाइन, रतापुर, डिग्री कॉलेज चौराहा सहित कई स्थानों पर संचालित पंपों का निरीक्षण किया गया। अभियान के दौरान 120 से अधिक बाइक चालकों को बिना पेट्रोल लिए ही लौटना पड़ा। 400 से अधिक लोगों को जागरूक किया गया। एआरटीओ अंबुज ने बताया कि यह अभियान माह भर चलेगा। सभी पेट्रोपपंप संचालकों को निर्देशित किया गया है कि बिना हेलमेट बाइक चालकों को पेट्रोल नहीं देंगे। आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed