फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   People descended buy cheaper pulses

सस्ती दर पर दाल खरीदने उमड़े लोग

Mon, 26 Oct 2015 11:31 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 26 Oct 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
कहा कि, रेट में कमी नहीं आने तक दाल का वितरण किया जाएगा। दाल पाने के लिए लोगों को राशन कार्ड भी अपने साथ ले जाना होगा। पहले दिन दाल लेने के लिए लोग उमड़े।
विज्ञापन


दाल की कीमतें आसमान छू रही हैं। आम आदमी की थाली से दाल दूर होती जा रही है। 26 अक्तूबर को ‘अमर उजाला’ ने दालों के दामों में उछाल से लोग परेशान शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन


इसमें जिक्र किया गया था कि लखनऊ में सस्ती दर पर दाल उपलब्ध कराने की प्रबंध प्रशासन की तरफ से किए गए हैं। खबर छपने के बाद डीएम सूर्यपाल गंगवार ने इसे गंभीरता से लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर सोमवार को दीवानी कचहरी, कलेक्ट्रेट और सुपर मार्केट में स्टॉल लगाकर लोगों को 150 रुपये प्रति किलो के हिसाब से दाल उपलब्ध कराई गई।

जिलाधिकारी ने बताया कि बीपीएल, अंत्योदय कार्ड में से कोई भी एक कार्ड होने पर एक व्यक्ति को सिर्फ दो किलो दाल ही मिलेगी। दाल के दाम कम न होने तक स्टॉल लगाकर लोगों को दाल की व्यवस्था कराई जाएगी। पहले दिन ही बड़ी तादाद में लोगों ने दाल खरीदी।

डीएम सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि सस्ती दर पर अरहर की दाल वितरण के लिए शासन से कोई आदेश नहीं आया है। व्यापारियों और जिला पूर्ति विभाग के अफसरों के सहयोग से दाल का वितरण कराया जा रहा है।


प्रयास है कि आम जनता को कम रेट पर दाल मुहैया हो सके। इसके लिए जल्दी ही और स्टॉल लगाए जाएंगे।

जिला आपूर्ति अधिकारी बीआर अहिरवार ने बताया कि डीएम के प्रयास से शहर के अलावा कस्बों में भी स्टॉल लगाए गए। सलोन कस्बे में तीन और बछरावां कस्बे में एक स्टॉल लगाकर दाल का वितरण सस्ती दर पर कराया गया है।

सभी स्टॉलों पर 150 रुपये प्रतिकिलो की दर से दाल दी जा रही है। कार्ड धारक प्रति व्यक्ति दो किलो अरहर की दाल दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed