फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   people are trouble due to road

पानी में बहे 424 करोड़, हर दिन हिचकोले खा रहे 40 हजार लोग

Sun, 29 Aug 2021 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
people are trouble due to road
लालगंज कस्बे में बाईपास का टूटा पुल। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। जिले से बांदा तक का सफर सुगम बनाने के लिए बना रायबरेली-बांदा हाईवे बदहाल हो गया है। लालगंज कस्बे में बना बाईपास पुल ध्वस्त हो गया है। यह हाल तब है, जब इस बाईपास के निर्माण पर भारीभरकम बजट खर्च किया गया।
विज्ञापन

नतीजतन हर दिन इस मार्ग से गुजरने वाले 40 हजार लोग हिचकोले खाने को मजबूर हैं। बाईपास से वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। अब वाहन लालगंज कस्बे से होकर निकल रहे हैं। इस वजह से जाम की समस्या से लोगों को दो-चार होना पड़ता है।
विज्ञापन

रायबरेली-बांदा के बीच आवागमन सुगम बनाने के लिए 2018 में हाईवे का निर्माण कराया गया। इस हाईवे से प्रतिदिन करीब 40 हजार लोगों का आवागमन होता है। इस हाईवे कानपुर, उन्नाव, बांदा, फतेहपुर, झांसी समेत अन्य जिले के लोग आते-जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालगंज कस्बे में जाम की समस्या को देखते हुए बाईपास का निर्माण कराया गया है। बाईपास और सड़क के निर्माण में अफसरों और कार्यदायी एजेंसी ने जमकर धन की बंदरबांट की।
यही वजह रही कि बाईपास से आवागमन शुरू होने के कुछ दिन बाद बाईपास पर रेलवे लाइन के नीचे बनाया गया पुल ध्वस्त हो गया। पुल ढह न जाए, इसको देखते हुए अफसरों ने लोहे के पिलर लगाकर रोकवा दिया। तभी से बाईपास से आवागमन बंद है।
निर्माण में खर्च हुए थे 424 करोड़
हाईवे के निर्माण में भले ही मोटी रकम खर्च की गई हो, लेकिन कुछ दिन बाद ही हाईवे बदहाल हो गया। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। कई जगह तो सड़क किनारे की मिट्टी बह गई है। राजघाट के पास हाईवे पर बड़ा गड्ढा हो गया है। इससे आए दिन वाहन गड्ढे में फंस जाते हैं। इस हाईवे से आला अफसर निकलते हैं, लेकिन उन्हें यह सब नहीं दिखता।
बराबर वसूला जा रहा टोल
हाईवे इतना बदहाल होने के बावजूद सफर करने वाले मुसाफिरों से टोल टैक्स वसूला जा रहा है। इस पर कई बार व्यापारियों ने ऐतराज भी जताया, लेकिन एनएचएआई और टोल प्लाजा के कर्मचारी बराबर वसूली कर रहे हैं।
लालगंज के मुलायम, जीशान अंसारी, अशोक कुमार, श्रीपाल विश्वकर्मा ने बताया कि हाईवे पर हिचकोले खाते हुए लोग सफर करते हैं, लेकिन टोल बराबर वसूला जा रहा है। बिना फास्टैग वाले वाहन चालकों से दो गुना टैक्स लिया जा रहा है, लेकिन सुविधाओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है।

जल्द शुरू कराया जाएगा निर्माण कार्य
बाईपास पर पुल खराब होने की जानकारी उच्चाधिकारियों को भी है। पुल मरम्मत के लिए ड्राइंग बनाकर रेलवे को भेजा जा चुका है। रेलवे की ओर से अनुमति मिलने के बाद काम शुरू कराया जाएगा।
-योगेश मलिक, उप प्रबंधक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed