फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   People are suffering due to power outage

Raebareli News: बिजली की आवाजाही से लोग बेहाल

Wed, 03 Sep 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 03 Sep 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
People are suffering due to power outage
शहर क्षेत्र में 33 केवी लाइन में आए फॉल्ट को ठीक करते कर्मचारी।
रायबरेली। जिले में रविवार रात तेज चमक और बारिश के बाद जिले की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। शहर में बिजली की आवाजाही से लोग परेशान हैं। ग्रामीण क्षेत्र में भी रोस्टर धड़ाम हो गया है। हरचंदपुर और महराजगंज क्षेत्र के करीब 50 गांव ऐसे हैं, जहां तीन दिन से बिजली नहीं पहुंची।
विज्ञापन


शहर में मंगलवार तड़के एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया। तेज चमक के साथ बारिश हुई। इससे शहर के इंदिरा नगर, तेलियाकोट, गोराबाजार की बिजली गुल हो गई। बारिश थमने के बाद बिजली बहाल हो सकी। गोराबाजार उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने पर सुबह 10 बजे से राजकीय कॉलोनी, सिविल लाइन, महानंदपुर, ग्रीव शाह का पुरवा, सिद्धार्थ विहार, कृष्णा नगर, हर्षनगर मोहल्लों की बिजली तीन घंटे गुल रही।
विज्ञापन


हरचंदपुर उपकेंद्र से निकले गंगागंज फीडर से जुड़े गांव सरांवा, चौपुरा, नैकानी का पुरवा, टांडा, सेवकी सिंह का पुरवा, शोरा समेत 10 गांवों की तीन दिन से बिजली बंद है। ग्रामीण विजय सिंह, नेपाल सिंह, आलोक सिंह, उमेश पटेल, रामशरन चौधरी, रामकुमार चौधरी, मंशाराम, राकेश सिंह, लालू शुक्ला ने बताया कि बिजली न आने से लोगों को अंधेरे में जीवन यापन करना पड़ रहा है। पेयजल के लिए हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महराजगंज क्षेत्र के चंदापुर उपकेंद्र के निकट रविवार रात बिजली गिरने से 33 केवी लाइन के 14 इंसुलेटर खराब हो गए थे। इंसुलेटर तो बदले गए, लेकिन अभी तक बिजली आपूर्ति पटरी पर नहीं लौट सकी है। चंदापुर, जनई ज्योना, मऊ, मुरैनी समेत 40 गांवों की बिजली तीन दिन बाद भी बहाल नहीं हो पाई है। आपूर्ति चालू करने पर कभी जंफर उड़ जाते हैं, तो कभी इंसुलेटर खराब हो रहे हैं। मुख्य अभियंता रामकुमार ने बताया कि बारिश के चलते बिजली आपूर्ति में व्यवधान हुआ है। टीमें लगातार काम करके बिजली आपूर्ति बहाल कराने में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed