फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   People are scared due to rising water level of Ganga

Raebareli News: गंगा का जलस्तर बढ़ने से सहमे लोग

Fri, 08 Aug 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 08 Aug 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
People are scared due to rising water level of Ganga
गंगा का जलस्तर बढ़ने से सहमे लोग
सरेनी-डलमऊ (रायबरेली)। बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। सरेनी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से कटरी क्षेत्र के लोग सहमे हुए हैं। एसडीएम लालगंज ने कटरी के गांवों के निरीक्षण कर ग्रामीणों को सतर्क किया। पानी बढ़ने पर बाढ़ चौकियों पर जाने की बात कही। उधर डलमऊ में घाट की सीढि़यां पानी में डूब गई हैं। अभी तक बैरिकेडिंग नहीं लगाई गई है।
विज्ञापन


गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को डलमऊ में गंगा का जलस्तर 97.480 मीटर पर पहुंच गया। बुधवार को यह 97.420 मीटर पर था। पानी बढ़ने के साथ लोगों ने सामान सुरक्षित करना शुरू कर दिया है। डलमऊ में सड़क घाट, वीआईपी घाट, किला घाट, रानी शिवाला घाट, पक्का घाट, संकटमोचन घाट, पथवारी घाट, शुक्ला घाट, महावीरन घाट की सीढि़यों तक पानी पहुंच गया है। तीर्थ पुरोहितों ने तखत हटा लिए हैं। पानी बढ़ने से लोगों को स्नान करने में भी दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन


दस नावों की हुई व्यवस्था
सरेनी में गंगा के जलस्तर में वृद्धि के चलते उप जिलाधिकारी लालगंज मिथिलेश त्रिपाठी ने बाढ़ चौकी का निरीक्षण किया। व ग्राम कुटिया एहतमाली में लोगों से बातचीत की। कहा कि जलस्तर बढ़ते ही बाढ़ चौकियाें में सभी चले जाएं और अपने मवेशी भी सुरक्षित स्थानों में पहुंचा दें। कोई परेशानी हो तो हल्का लेखपाल को जानकारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


एइसके बाद वह पूरे भुल्ली पूरे सुकरू भक्ता खेड़ा गांव पहुंचे और ग्रामीणों को बाढ़ से संबंधित व्यवस्थाओं पर जानकारी दी। इस दौरान लेखपाल अमर सिंह ने बताया कि 10 छोटी नावों की व्यवस्था कर दी गई है। इस मौके पर तहसीलदार शिवम सिंह राठौर, ग्राम प्रधान बबलू, रज्जन लाल, तेजभान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed