फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Pebbles were thrown on the railway track, traffic came to a halt

Raebareli News: रेल ट्रैक पर डाली गईं गिट्टियां, ठप रहा यातायात

Tue, 02 Sep 2025 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 02 Sep 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Pebbles were thrown on the railway track, traffic came to a halt
ऊंचाहार क्षेत्र में सवैया धनी के पास गिड्डी डालने के लिए खड़ी मालगाड़ी और बंद क्रॉसिंग के पास ख
रायबरेली। ऊंचाहार-रायबरेली रेलखंड के रेल ट्रैक पर मानक के अनुरूप गिट्टियां नहीं थी, जिसे दूर करने के लिए सोमवार को मालगाड़ी के जरिए ट्रैक गिट्टियां डालने का काम किया गया। यह काम डेढ़ घंटे तक चला। ट्रैफिक ब्लॉक लिए जाने के कारण इस दौरान रेल यातायात पूरी तरह ठप रहा।
विज्ञापन


रायबरेली-ऊंचाहार रेलखंड पर वंदेभारत एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेन के साथ ही गंगा गोमती, नौचंदी एक्सप्रेस, त्रिवेणी एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस आदि ट्रेनें दौड़ती हैं। रेलवे ट्रैक पर मानक के अनुरूप गिट्टियां नहीं थी। इससे ट्रेनों की रफ्तार पर भी असर पड़ रहा था। समस्या को देखते हुए ट्रैक पर मानक के अनुरूप गिट्टियां भरने की रूपरेखा बनाई गई, जिसके तहत मालगाड़ी से गिट्टियां यहां पहुंची।
विज्ञापन


दोपहर में उस समय रेलवे ट्रैक पर गिट्टियां डालने का काम कराया गया, जब किसी भी ट्रेन का संचालन नहीं था। डेढ़ घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लेकर यह काम पूरा करा लिया गया। ऊंचाहार स्टेशन से लक्ष्मणपुर स्टेशन तक रेलवे ट्रैक पर गिट्टियां डाली गई, ताकि सभी ट्रेनें अपनी निर्धारित गति सीमा से दौड़ सकें। ऊंचाहार के स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मालगाड़ी से गिट्टियां गिराई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्रॉसिंग बंद होने से ठप रहा सड़क यातायात
ऊंचाहार-रायबरेली रेलखंड पर सवैया धनी क्राॅसिंग के पास मालगाड़ी गिट्टियां डाल रही थी। करीब 25 मिनट तक क्रॉसिंग बंद रखी गई। इससे क्रॉसिंग के दोनों ओर सड़क पर वाहनों की लाइन लग गई। क्रॉसिंग खुली तो पौन घंटे तक जाम जैसी स्थिति रही। रेलवे ट्रैक पर गिट्टियां डालने से डेढ़ घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा, वहीं क्रॉसिंग बंद होने के कारण पौन घंटे तक ऊंचाहार-लालगंज मार्ग का सड़क यातायात भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed