{"_id":"6858578288546dbe480184e1","slug":"patna-special-made-us-wait-for-nine-and-a-half-hours-raebareli-news-c-101-1-slko1034-135633-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: पटना स्पेशल ने कराया साढ़े नौ घंटे इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: पटना स्पेशल ने कराया साढ़े नौ घंटे इंतजार
Mon, 23 Jun 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन में ट्रेन से उतरते यात्री।
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली ज्यादातर ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों को काफी इंतजार कराया। रविवार को फिरोजपुर कैंट से पटना जाने वाली स्पेशल ट्रेन ने साढ़े नौ घंटे इंतजार कराया। लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर साढ़े तीन घंटे और प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस ढाई घंटे विलंब से आई।
सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस व चंडीगढ़ से प्रयागराज जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस पौने दो घंटे देर से आई। प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस, देहरादून-बनारस जनता मेल व कानपुर-प्रयागराज पैसेंजर सवा घंटे, सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस व आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस एक घंटे, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल व बनारस-देहरादून जनता मेल पौन घंटे, टनकपुर-शक्ति नगर त्रिवेणी एक्सप्रेस, लखनऊ-प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस, बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस व प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से पहुंची।
गोरखपुर से प्रयागराज जाने वाली वंदेभारत 15 मिनट विलंब से आई। शाम को प्रयागराज से गोरखपुर लौटने वाली वंदेभारत 21 मिनट देर से पहुंची। शनिवार को देर रात नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सवा दो घंटे, बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस दो घंटे, प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर डेढ़ घंटे, प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस व वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटे और कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस पौन घंटे देर से आई। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि सभी ट्रेनें पहले से ही देर होने के कारण विलंब से पहुंची। जिले में कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हुई।