फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Patients spend the cold night bringing blankets from home

Raebareli News: घर से कंबल लाकर सर्द रात काट रहे मरीज

Fri, 21 Nov 2025 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 21 Nov 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Patients spend the cold night bringing blankets from home
जिला अस्पताल के वार्ड तीन में घर का कंबल ओढे़ भर्ती मरीज।
रायबरेली। मरीजों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए जिला अस्पताल को हर साल रोगी कल्याण समिति के माध्यम से लाखों रुपये मिलते हैं, लेकिन अस्पताल प्रशासन मरीजों को सुविधाएं मुहैया कराने में उदासीन है। ठंड से बचने के लिए मरीजों को घरों से कंबल लाकर ओढ़ना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इससे अस्पताल प्रशासन की कलई उजागर होने के साथ ही सरकार की मंशा भी तार-तार हो रही है। चर्चा तो यहां तक है कि ठंड बढ़ने के बाद भी गोदामों से कंबलों को बाहर नहीं निकला गया है। औपचारिकता के लिए कुछ कंबलों को वार्डों में रखवाया गया है।
विज्ञापन


इमरजेंसी वार्ड से लेकर अन्य सभी वार्डों में दिन में किसी भी समय पहुंचकर अस्पताल प्रशासन की मनमानी को देखी जा सकती है। बेडों पर लेटे कुछ ही मरीजों को ही अस्पताल से कंबल मिल पा रहे हैं। ऐसा इसलिए किया जा है कि कंबल गंदे न हों। हालांकि, इसका खामियाजा मरीजों को भोगना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला वार्ड में रोगी घर से कंबल लाकर ओढ़ रहे
सुबह 11 बजे जिला अस्पताल के महिला वार्ड में आठ महिलाएं भर्ती हैं। सभी घरों से कंबल मंगवाकर ओढ़े हैं। एक-दो बेडों पर अस्पताल के कंबल किनारे रखे हैं, उन्हें ओढ़ने वाला कोई नहीं है। मरीजों के तीमारदारों का कहना है कि अस्पताल के कंबल बदबू कर रहे हैं। इसीलिए घर से कंबल लेकर आए हैं।

बदबू कर रहे अस्पताल के कंबल
सुबह के 11.30 बजे जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीज घरों के कंबलों से ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं। वार्ड में एक महिला बिना चादर वाले बेड पर ही लेटी है। बगल के बेड पर मरीज घर से लाकर कंबल ओढ़े हैं। बताते हैं कि अस्पताल से जो कंबल दिए जा रहे हैं, वे गंदे होने के साथ ही बदबू भी कर रहे हैं। मजबूरन घरों से कंबल लाना पड़ रहा है।


सीएमओ व जिला अस्पताल के अधीक्षक को मरीजों को पर्याप्त कंबल उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए हैं। यदि वार्डों में मरीज घरों से कंबल लाकर ओढ़ रहे हैं तो यह गलत है। इस संबंध में सीएमएस से जवाब मांगा जाएगा।
- डॉ. जीपी गुप्ता, अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed