फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   passing out parade

428 रंगरूट बने सिपाही, संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी

Wed, 13 Jul 2022 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
passing out parade
रायबरेली में मंगलवार को पीएसी मैदान पर दीक्षांत समारोह में परेड निकालते रिक्रूट। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। छह माह की कड़ी मेहनत और लगन के बाद मंगलवार को वह दिन आया, जिसका सभी रंगरूटों का बेसब्री से इंतजार था। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद 428 रंगरूट सिपाही बन गए।
विज्ञापन

इन सभी की अब अलग-अलग जिले में पीएसी में तैनाती होगी और वह सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। पुलिस लाइंस मैदान में पासिंग आउट परेड का भव्य आयोजन हुआ। 232 रंगरूटों ने पासिंग परेड पास की।
विज्ञापन

डीएम माला श्रीवास्तव ने परेड का मान प्रणाम ग्रहण किया। उन्होंने सिपाहियों को देश सेवा की शपथ दिलाई। पुलिस विभाग में शामिल होने पर शुभकामनाएं भी दीं।
डीएम के अलावा पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने पासिंग परेड में उत्तीर्ण सिपाहियों को कर्त्तव्यों और दायित्वों को निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला जज अब्दुल शाहिद ने भी सिपाहियों को अच्छी तरीके से काम करने की बात कही। 25वीं वाहिनी पीएसी में भी पासिंग आउट परेड का आयोजन हुआ। यहां पर 196 रंगरूट पासिंग परेड पास करके सिपाही बने।
25वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक योगेश सिंह ने परेड का मान प्रणाम किया। उन्होंने सभी सिपाहियों को पुलिस विभाग में शामिल होने की बधाई दी। इस मौके पर उप सेनानायक तारिक मोहम्मद, शिविरपाल नंदलाल यादव, सूबेदार सैन्य सहायक दशरथ प्रसाद, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
इन जिलों में होगी तैनाती
अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि परेड पास करने वाले 232 सिपाहियों को 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर, 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर, 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़, 36वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी, 37वीं वाहिनी पीएसी झांसी में तैनाती मिलेगी। इसी तरह 25वीं वाहिनी पीएसी रायबरेली में परेड पास करने वाले सिपाहियों को 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़, 4वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज में तैनाती मिलेगी।

16 जवानों को दिया गया प्रशस्ति पत्र
पुलिस लाइंस में प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 16 जवानों को प्रशस्ति पत्र दिए गए। कार्यक्रम में जवानों के परिवारीजन भी मौजूद रहे। उन्होंने इस मौके को काफी महत्वपूर्ण बताया और अपने बच्चों से यही कहा कि वह पूरी निष्ठा के साथ देश की सेवा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed