{"_id":"6aca9341b06b085a7504f7dc","slug":"parvez-crowned-dangal-kesari-raebareli-news-c-101-1-slko1032-169627-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: परवेज बने दंगल केसरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: परवेज बने दंगल केसरी
Sun, 11 Oct 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
गुरूबख्शगंज के अवधेश्वर विद्यालय परिसर में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में जीत के लिए दांवपेंच लगान
सतांव। गुरुबख्शगंज स्थित श्री अवधेश्वर विद्यालय परिसर में शनिवार को दंगल का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और नेपाल सहित कई जिलों के पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। दंगल का शुभारंभ पूर्व ब्लॉक प्रमुख उमेश प्रताप सिंह और प्रमोद सिंह ने किया।
दंगल की पहली कुश्ती गोरखपुर के गुड्डू और फतेहपुर के राजू के बीच हुई, जिसमें गुड्डू विजयी रहे। लखनऊ के मुस्ताक, कुलदीप, गोंडा के पंकज और अयोध्या के बाबा रविशंकर दास जैसे पहलवानों ने भी अपने मुकाबले जीते। अयोध्या के बाबा नागेंद्र दास ने पंजाब पटियाला के विक्की को हराकर दर्शकों की वाहवाही लूटी। दंगल की अंतिम कुश्ती मेरठ के परवेज और हरियाणा के राहुल के मध्य हुई।
दोनों पहलवानों ने बीस मिनट तक अपने दांव-पेंच का प्रदर्शन किया। अंत में परवेज ने राहुल को पटकनी देकर दंगल केसरी का खिताब जीता। कमेटी ने विजेता परवेज को 51 हजार रुपये का इनाम और शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
महिला पहलवानों ने भी दिखाया दम
दंगल में महिला पहलवानों की कुश्तियां आकर्षण का केंद्र रहीं। कानपुर की नम्रता और गोरखपुर की आकांक्षा के बीच हुए मुकाबले में नम्रता विजयी घोषित की गईं। दूसरी कुश्ती में नेहा और सौम्या के बीच हुए मुकाबले में सौम्या ने बाजी मारी। महिला पहलवानों के शानदार दांव देखकर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।