फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Parshuram Ghat will be improved with Rs 1.20 crore

Raebareli News: 1.20 करोड़ रुपये से संवरेगा परशुराम घाट

Sat, 30 Aug 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 30 Aug 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Parshuram Ghat will be improved with Rs 1.20 crore
दीनशाह गौरा ब्लॉक क्षेत्र में विकास कार्यों के ​​शिलान्यास कार्यक्रम में मौजूद पर्यटन मंत्री जय
गदागंज। दीनशाह गौरा ब्लॉक के सामने शुक्रवार को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने गौराहरदो में 13 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने सभी परियोजनाओं को एक वर्ष में पूरा कराने का आश्वासन दिया। इन परियोजनाओं में गौरा में दुर्गा माता मंदिर का जीर्णोद्धार, रसूलपुर धारावां स्थित परशुराम घाट का 1.20 करोड़ रुपये से विकास शामिल हैं।
विज्ञापन


सांस्कृतिक विभाग और पर्यटन विभाग की तरफ से सभी जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया। इस कारण आयोजन स्थल पर भारी भीड़ रही। मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि रसूलपुर धारावां स्थित परशुराम घाट के तट पर एक करोड़ 20 लाख की लागत से पर्यटक स्थल बनाया जाएगा। इस दौरान विधायक डॉ मनोज कुमार पांडेय के अनुरोध पर मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि आगे दो करोड़ रुपये का बजट और पर्यटक स्थल के लिए मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि पूर्व विधान परिषद सदस्य राजा राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि डॉ. मनोज कुमार पांडेय से ही ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र का विकास संभव है। विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि जनता को सभी सुख सुविधाएं मिले इसके लिए हम मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में आचार्य शांतनु महाराज, सदर विधायक अदिति सिंह, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव पाल, रविंद्र पांडेय, अशोक मिश्र, मंडल अध्यक्ष देवेश वर्मा, अजय त्रिपाठी, दल बहादुर सिंह, चेयरमैन नगर पंचायत डलमऊ बृजेश दत्त गौड़, मुनेश्वर सिंह, राम औतार सिंह, पुतानी महाराज, अनुराग मिश्र व रिंकू सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेश लोधी मौजूद रहे।



प्रमुख सचिव को समस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश
मंत्री जयवीर सिंह का राना बेनीमाधव बख्श सिंह स्मारक समिति के पदाधिकारियों ने होटल सारस में स्वागत किया। उन्होंने समिति के पदाधिकारियों से निर्माणाधीन राना बेनी माधव बक्स सिंह सभागार की प्रगति जानी। समिति के सदस्यों में कुछ समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। इसके बाद उन्होंने फोन पर प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मिश्रा से बात की।

उन्होंने प्रमुख सचिव से अविलंब समस्याओं का निस्तारण करने व लापरवाही बरत रहे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने प्रमुख सचिव से हर हाल में दो माह के अंदर कार्य पूरा करने के लिए कहा है। कैबिनेट मंत्री ने नवंबर में राना बेनी माधव बक्स सिंह सभागार के प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम में आने की स्वीकृति दी।


इस मौके पर सदर विधायक अदिति सिंह, राना बेनी माधव बक्स सिंह स्मारक समिति के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ बब्बू भइया, संरक्षक राजा राकेश प्रताप सिंह, संयोजक उपमेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, राजन सिंह, जेपी सिंह, सुनील सिंह भदौरिया, भाजपा नेता धनंजय सिंह, शिवेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed