फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   panchyaat election

माता-पिता के बाद अब बेटा संभालेगा बछरावां ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी

Sun, 18 Jul 2021 06:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 06:12 PM IST
विज्ञापन
panchyaat election
बछरावां (रायबरेली)। बछरावां विकासखंड के प्रमुख पद पर आजादी के बाद से आसपास के जनपदों की निगाहें टिकी रहती हैं। लखनऊ जिले से सटे होने के कारण सीट वीआईपी भी है।
विज्ञापन

इस बार यहां पापा अजय सिंह दउआ व मम्मी गीता वर्मा के बाद 26 वर्षीय बेटा अमन सिंह दउआ ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी संभालेगा। अमन सिंह दउआ भाजपा प्रत्याशी के रूप में ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुए हैं। खास बात यह है कि अमन निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख जीते हैं।
विज्ञापन

अमन के पापा अजय सिंह पहली बार 2001 में चुनाव जीतकर 17 मार्च 2001 को ब्लॉक प्रमुख पद की शपथ ली थी। इसके बाद बछरावां ब्लॉक प्रमुख पद की सीट सामान्य महिला के लिए आरक्षित हो जाने के कारण मां गीता वर्मा ने 2006 में ब्लॉक प्रमुख पद पर जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 मार्च 2006 को प्रमुख पद के लिए पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। वर्ष 2011 में क्षेत्र पंचायत सदस्य में जीत हासिल न होने के कारण परिवार प्रमुख का चुनाव लड़ने से वंचित रह गया।
वर्ष 2016 की पंचवर्षीय में यह सीट अनुसूचित जाति के खाते में चली गई। इस बार सीट अनारक्षित होने पर अमन पुन: कब्जा करके तीसरी बार प्रमुख सीट घर ले आए। घर में ब्लॉक प्रमुख की सीट तीसरी बार आने के कारण लोगों को बड़ी उम्मीदें हैं कि वह विकास का पहिया कितनी तेजी से आगे दौड़ते हैं।

ब्लॉक प्रमुख पर एक नजर
रज्जनलाल चौधरी 1962-72
रामेश्वर शरण 1972-77
हरीपूजन सिंह चौहान 1983-88
बाबू चंद्रपाल सिंह 1988-1993
चंद्रशेखर यादव (कार्यवाहक) 1993-96
शिवदेवी 1996-2001
अजय सिंह दउआ 2001-06
गीता वर्मा 2006-11
अनुराग वर्मा 2011-16
विक्रांत अकेला 2016-21
प्राथमिकता के तौर पर कराएंगे विकास
नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख अमन सिंह का कहना है कि वह प्राथमिकता के तौर पर पेयजल, सड़कें, नाली, शौचालयों, पेंशन जैसी गंभीर समस्याओं को दूर करके क्षेत्र का चौमुखी विकास किया जाएगा। शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लाभार्थियों को दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed