फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   panchyaat election

खीरों में सर्वाधिक 57 मतों के अंतर से जीती भाजपा

Sat, 10 Jul 2021 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
panchyaat election
खीरों (रायबरेली)। ब्लॉक प्रमुख खीरों पद के लिए भाजपा प्रत्याशी अनिल कुमार सिंह ने जिले में सबसे अधिक 57 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। उन्हें 67 मत मिले। जबकि सपा समर्थित प्रत्याशी व पूर्व ब्लॉक प्रमुख उमाशंकर यादव को महज 10 मत मिले।
विज्ञापन

शनिवार को मतदान शुरू होते ही सपा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव व अन्य कार्यकर्ताओं की भाजपाइयों से ब्लॉक मुख्यालय गेट पर तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस के हस्तक्षेप से विवाद टल गया। सपाइयों ने पुलिस के साथ भी नोकझोंक की।
विज्ञापन

एआरओ एसके त्रिपाठी ने बताया कि अनिल कुमार सिंह को 67 और उमाशंकर यादव को 10 मत मिले हैं। एक मत अवैध पाया गया है। अनिल कुमार सिंह को विजयी घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंजू की जीत के बाद भटनोसा गांव में आतिशबाजी
सलोन/डीह। भाजपा समर्थित अंजू कुशवाहा ने अपनी प्रतिद्वंद्वी सुनीता देवी को 21 मतों के अंतर से हराकर सलोन ब्लॉक प्रमुख सीट पर कब्जा कर लिया। 111 बीडीसी में 109 वोट पड़े, जिसमें अंजू कुशवाहा को 62 मत व सुनीता देवी को 41 मत मिले।
सपा समर्थित निर्मला यादव को महज एक मत मिला। पांच मत अवैध घोषित किया गया। अंजू की जीत पर उनके गांव भटनोसा में खुशी की लहर दौड़ गई। मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया। भटनोसा प्रधान प्रतिनिधि शत्रोहन एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि करमजीत यादव, हेमंत सिंह सहित अन्य समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की और आतिशबाजी की गई।
संगीता ने भाजपा को हराया, समर्थकों में खुशी
परशदेपुर। ब्लॉक मुख्यालय छतोह पर शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना के बाद मतगणना कराई गई। निर्दलीय प्रत्याशी संगीता देवी ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी को सात मतों से पराजित किया।
निरीक्षण में प्रेक्षक बी. राम शास्त्री, एसडीएम दिव्या ओझा व सीओ इंद्रपाल सिंह को निर्देश दिए। मतगणना में संगीता को 27 मत मिले। भाजपा समर्थित प्रत्याशी रामकली को 20 मत और निर्दलीय राजकुमार को दो मत मिले। दो मत अवैध घोषित किए गए। संगीता देवी की जीत पर समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और दूसरे का मुंह मीठा करा कर खुशी जताई।
डलमऊ में भाजपा के शिवराम बने प्रमुख
डलमऊ। भाजपा समर्थित प्रत्याशी शिवराम ने 56 मत पाकर डलमऊ ब्लॉक प्रमुख सीट पर जीत हासिल की। निर्दलीय प्रत्याशी रूपरानी को 34 मत मिले। 89 में 88 बीडीसी ने मतदान किया। पांच मत अवैध घोषित किए गए और पांच मत सपा समर्थित प्रत्याशी इंद्रपाल गौतम को मिले। 22 मत निर्दलीय प्रत्याशी रूपरानी के खाते में गए।
भाजपा प्रत्याशी बैकफुट पर, सीट पर सत्यभामा का कब्जा
ऊंचाहार। ब्लॉक प्रमुख चुनाव सारे समीकरण फेल हो गए। नामांकन के बाद भाजपा ने निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन दे दिया। प्रत्याशी ने स्वयं अपना भी मत नहीं लिया। मतगणना में निर्दलीय सत्यभामा मौर्या को 42 और अभिलाष चंद्र कौशल को 32 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी को एक भी मत नहीं मिले। सत्यभामा को विजयी घोषित किया गया। हालांकि मतदान के दौरान सुबह अभिलाष चंद्र मजबूत नजर आ रहे थे, लेकिन रिजल्ट ठीक उल्टा आया।

सरेनी में विभा सिंह ने भाजपा प्रत्याशी को हराया
सरेनी। शनिवार को क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह विजई घोषित की गई। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा समर्थित प्रत्याशी को 38 मतों से शिकस्त दी। विभा सिंह पत्नी जयप्रकाश सिंह को 63 मत मिले, जबकि कंचन सिंह पत्नी धर्मेंद्र सिंह को सिर्फ 25 मतों से संतोष करना पड़ा। दो मत अवैध हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed